कौन हैं रानी स्वर्णकार? गोविंदा ने किया लॉन्च, साथ 6 फिल्में करने की कही बात; इस प्रोजेक्ट पर कर रहे काम
Who Is Rani Swarnkar: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा 7 साल बाद के लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे में वापसी कर रहे हैं। लेकिन कौन हैं वो एक्ट्रेस, जिसके साथ रोमांस करते नजर आएंगे बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’? आईए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म काफी समय बाद गोविंदा की वापसी भी मानी जा रही है। इस फिल्म में गोविंदा एक नई एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे।
कौन है गोविंदा की नई हिरोईन?
फिल्म रूपा में गोविंदा के साथ नई एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। उनका नाम है रानी स्वर्णकार? कुछ दिनों पहले गोविंदा ने अपनी फिल्म का एलान करते हुए रानी को इंट्रोड्यूस किया था।
बता दें कि रानी स्वर्णकार बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं, जो ‘रूपा’ फिल्म के साथ डेब्यू करने वाली हैं। रानी यूपी की रहने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए गोविंदा, रानी को लॉन्च करने वाले हैं। ‘रूपा’ को प्रोड्यूस भी गोविंदा ही कर रहे हैं।
साथ 6 फिल्में करने की कही बात
इस फिल्म के बाद गोविंदा की एक और फिल्म आने वाली है, जिसका नाम ‘दुनियादारी’ है। खास बात ये है कि इस फिल्म में भी गोविंदा के साथ रानी स्वर्णकार लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में जब फिल्म ‘रूपा’ के लिए गोविंदा ने प्रेस कॉन्फ्रेस की थी, तब भी उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वे उम्मीद करते हैं कि रानी के साथ 6 हिट फिल्में करें।
फिल्म ‘रूपा’ पर क्या बोले गोविंदा?
फिल्मों में वापसी को लेकर गोविंदा ने कहा था कि उम्मीद है कि ‘रूपा’ युवाओं से कनेक्ट करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ये फिल्म वो हासिल करे जो मैंने सोचा है, कुछ ऐसा जो लोग सोच भी नहीं सकते और अपना जादू दिखाए।
ये फिल्म खासकर युवाओं के लिए है। जब वो इसे थिएटर में देखेंगे, तो मुझे उम्मीद है कि ये उन्हें सपने देखने और उन पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करेगी।’
गोविंदा आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके अलावा 2022 में वो ‘नाम था कन्हैयालाल’ डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाई दिए थे।
ये भी पढ़ें- Govinda: मुंबई एयरपोर्ट पर किसके साथ नजर आए गोविंदा, उड़ने लगी अफेयर की अफवाह; जानें पूरा मामला