फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Nadu Chief Minister Vijay wife Sangeetha withdraws divorce plea filed in local court

Vijay-Sangeetha: क्या सीएम विजय और संगीता के बीच हुई सुलह? थलापति की पत्नी ने वापस ली तलाक की याचिका

Fri, 07 Aug 2026 04:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Aug 2026 04:05 PM IST
सार

Vijay wife withdraws divorce plea: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व एक्टर विजय एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Chief Minister Vijay wife Sangeetha withdraws divorce plea filed in local court
सीएम विजय, संगीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व एक्टर विजय और उनकी पत्नी संगीता का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। मगर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संगीता ने तमिलनाडु की चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। संगीता के याचिका वापस लिए जाने के बाद अदालत ने मामले का निपटारा कर दिया।

विज्ञापन

Tamil Nadu Chief Minister Vijay wife Sangeetha withdraws divorce plea filed in local court
विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुई थी विजय और संगीता की शादी?
बता दें कि विजय थलापति और संगीता सोरनलिंगम की शादी साल 1999 में हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं-एक बेटा और एक बेटी। हालांकि, दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें आईं। दिसंबर 2025 में संगीता ने विजय से तलाक की याचिका चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर की थी। इसे बाद में फैमिली कोर्ट में स्थानांतरित किया गया। तलाक का मामला चल रहा था। मगर, अब कथित तौर पर संगीता ने याचिका वापस ले ली है। इसके बाद मामला खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil Nadu Chief Minister Vijay wife Sangeetha withdraws divorce plea filed in local court
विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

संगीता ने लगाया था आरोप
संगीता ने दावा किया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है। जिससे उन्हें भावनात्मक क्षति पहुंची है। तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय थलापति ने राजनीति में डेब्यू किया। उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। अभिनेता से राजनेता बन चुके विजय अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी संगीता नहीं आई थीं। इस बीच बीते काफी वक्त से विजय का नाम कथित तौर पर अभिनेत्री तृषा से जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई आयोजनों और इवेंट्स में साथ देखा गया है। हालांकि, लिंकअप की खबरों पर विजय या तृषा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

विज्ञापन

Tamil Nadu Chief Minister Vijay wife Sangeetha withdraws divorce plea filed in local court
विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विजय और संगीता की लव स्टोरी
बता दें कि विजय और संगीता की लव मैरिज हुई थी। और इनकी लव स्टोरी काफी दिलचल्प है। संगीता सोरनलिंगम का परिवार श्रीलंकाई मूल का है। मगर वे यूनाइटेड किंगडम में बड़ी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता यूके में बेस्ड एक तमिल बिजनेसमैन हैं। इसके साथ ही श्रीलंका से उनका परिवारिक नाता है। ब्रिटेन की रहने वाली संगीता एक्टर विजय थलापति की जबरा फैन थीं।
साल1990 में विजय की फिल्म 'पूवे उन्नाकागा' रिलीज हुई तो संगीता ने भारत लौटने का फैसला किया। इसके बाद वे सीधे विजय से मिलने की कोशिश करने लगीं। जब विजय ने उनके प्रयास देखे तो उन्होंने संगीता को अपने घर डिनर के लिए बुला लिया। वहीं उन्होंने संगीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद संगीता की जिंदगी ही बदल गई। वे फैन की तरह जिस शख्स से एक बार मिलना चाहती थीं। उसी ने उन्हें सारी जिंदगी साथ रहने का प्रस्ताव दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed