फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Reports Says Mustafa Zahid May Reprise Tera Mera Rishta In Awarapan 2

‘आवारापन 2’ में फिर सुनाई देगा ‘तेरा मेरा रिश्ता’? मुस्तफा जाहिद से चल रही बात! फैंस को मिल सकता है सरप्राइज

Fri, 07 Aug 2026 02:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 07 Aug 2026 02:30 PM IST
सार

Awarapan 2: पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद, जिन्होंने इमरान हाशमी की 2007 की फिल्म ‘आवारापन’ का सुपरहिट गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता’ गाया था, एक बार फिर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Reports Says Mustafa Zahid May Reprise Tera Mera Rishta In Awarapan 2
मुस्तफा जाहिद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इमरान हाशमी एक बार फिर ‘आवारापन 2’ में नजर आने वाले हैं। पहली फिल्म का गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता’ काफी पॉपुलर हुआ था। अब खबर सामने आ रही है कि ‘आवारापन 2’ के मेकर्स मुस्तफा जाहिद से ‘तेरा मेरा रिश्ता’ गाने का नया वर्जन रिकॉर्ड कराने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन

मुस्तफा जाहिद से चल रही है बात?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्तफा जाहिद की प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट और विशेष भट्ट से बात चल रही है। अगर सब कुछ फाइनल हो जाता है, तो इस हफ्ते दुबई में गाने की रिकॉर्डिंग भी हो सकती है। हालांकि, ये नया वर्जन फिल्म में नहीं दिखाया जाएगा, क्योंकि इससे सर्टिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मेकर्स इस गाने को सिर्फ सोशल मीडिया प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करने का प्लान बना रहे हैं। फिलहाल दोनों तरफ से फाइनल मंजूरी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर ऐसे समय में सामने आई है जब 2016 के उरी हमले के बाद से बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना लगभग बंद हो गया था। 2025 के पहलगाम हमले के बाद भी इस रुख को दोहराया गया था।

Reports Says Mustafa Zahid May Reprise Tera Mera Rishta In Awarapan 2
फिल्म आवारापन में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

‘आवारापन’ आज भी फैंस के दिलों में जिंदा 
2007 में आई ‘आवारापन’ आज भी अपने इमोशनल स्टोरी और शानदार म्यूजिक के लिए याद की जाती है। खासकर तेरा मेरा रिश्ता गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। ऐसे में ‘आवारापन 2’ को लेकर फैंस के बीच ये सवाल जरूर है कि क्या फिल्म में पुराने गानों की झलक देखने को मिलेगी या नहीं।

अगर मुस्तफा जाहिद की वापसी होती है, तो ये हाल के समय में बहुत कम देखने को मिला है कि किसी पाकिस्तानी सिंगर ने हिंदी फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड किया हो- चाहे वो फिल्म में शामिल हो या सिर्फ प्रमोशन के लिए।

Reports Says Mustafa Zahid May Reprise Tera Mera Rishta In Awarapan 2
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

‘आवारापन 2’ के बारे में 
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंथ कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का म्यूजिक मिथून, जीत गांगुली, अमाल मलिक और अखिल सचदेवा ने दिया है, जबकि डायरेक्शन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ेंं- रोमांटिक और स्पाई फिल्मों के बाद अब हॉरर फिल्म बनाएगा ‘वाईआरएफ’, वरुण धवन होंगे लीड; जानें कब होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed