फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yash Raj banner to enter in horror world casting varun dhawan as lead actor

रोमांटिक और स्पाई फिल्मों के बाद अब हॉरर फिल्म बनाएगा ‘वाईआरएफ’, वरुण धवन होंगे लीड; जानें कब होगी रिलीज

Fri, 07 Aug 2026 02:24 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Aug 2026 02:24 PM IST
सार

Yash Raj banner Debut Horror Film: रोमांटिक और स्पाई फिल्में बनाने के बाद यशराज बैनर जल्द ही हॉरर जोनर में एंट्री करने वाला है। चर्चा है कि प्रोड्क्शन हाउस साल 2027 तक अपनी पहली हॉरर फिल्म रिलीज कर सकता है।

विज्ञापन
Yash Raj banner to enter in horror world casting varun dhawan as lead actor
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn

विस्तार

अभिनेता वरुण धवन जल्द ही यशराज बैनर के साथ दूसरी बार काम करने वाले हैं। खास बात यह है कि अपनी रोमांटिक फिल्मों और स्पाई-थ्रिलर वर्ल्ड के लिए पहचाना जाने वाला यशराज बैनर अब पहली पहली बार हॉरर फिल्म बनाने वाला है। जानिए इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

2027 में करेगा हॉरर की दुनिया में प्रवेश 
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। इसके जरिए यशराज पहली बार हॉरर जोनर में कदम रखेगा। इससे पहले बैनर ने स्पाई समेत लगभग हर जॉनर में फिल्म बनाई हैं। फिल्म में लीड रोल के लिए वरुण धवन को कास्ट किया गया है।

विज्ञापन

Yash Raj banner to enter in horror world casting varun dhawan as lead actor
अभय पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

'रॉकेट बॉयज' के निर्देशक संभालेंगे कमान
सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। अभय पन्नू  इससे पहले मशहूर सीरीज 'रॉकेट बॉयज' का भी निर्देशन कर चुके हैं। 'रॉकेट बॉयज' के बाद यह अभय का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट होगा। वहीं दूसरी तरफ यशराज बैनर भी लगातार नए निर्देशकों के साथ बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण कर रहा है।

Yash Raj banner to enter in horror world casting varun dhawan as lead actor
'सुई धागा' के पोस्टर में वरुण और अनुष्का - फोटो : X

अगले साल रिलीज होगी फिल्म  
यशराज बैनर की यह हॉरर फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसे अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मेकर्स ने शेयर नहीं की है।
बताते चलें कि वरुण की यशराज के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह बैनर के साथ 'सुई धागा' में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed