फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan apologize audience for delay and confessed about spectacles while recording kaun banega crore

Amitabh Bachchan: 'केबीसी' के सेट पर देरी के लिए अमिताभ ने मांगी माफी, बोले- 'वृद्धावस्था छिपाने के लिए...'

Fri, 07 Aug 2026 01:25 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Aug 2026 01:25 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Kickstart KBC 18 Shoot: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन की शूटिंग शुरू की। शूट के दौरान महानायक मस्ती भरे अंदाज में नजर आए और इस दौरान उन्होंने दर्शकों से काफी बातें भी कीं।

विज्ञापन
amitabh bachchan apologize audience for delay and confessed about spectacles while recording kaun banega crore
केबीसी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

10 अगस्त से टीवी के पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन शुरू होगा। हाल ही में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने इसका पहला एपिसोड शूट किया। इस दौरान अमिताभ ने दर्शकों के साथ खूब हंसी-मजाक किया। उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र के बारे में भी काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले बिग बी...

विज्ञापन


'छोटी-मोटी चीजों में वक्त लगता है'
सबसे पहले तो अमिताभ ने शो की शूटिंग देरी से शुरू होने पर दर्शकों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘हम सबसे पहले हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। देर होगी क्योंकि आज यह इस नए सीजन की पहली रिकॉर्डिंग है। छोटी-मोटी तकनीकी चीजें सेट करने में वक्त लगता है।'

विज्ञापन

amitabh bachchan apologize audience for delay and confessed about spectacles while recording kaun banega crore
केबीसी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं अब वृद्धावस्था में हूं'
आगे बिग बी ने अपनी वृद्धावस्था पर मजाक बनाने वालों को भी मजाकिया अंदाज में जवाब भी दिया। वह बोले, ‘फिर कोई बोलेगा सर जो आपका चश्मा है वो गलत है। हमने कहा क्या गलत है यार? मैं पिछले 25 साल से यहीं तो चश्मा पहन रहा हूं। बोले नहीं सर, हमें पीला-पीला दिखता है।
हमने कहा कि उसे थोड़ा सा रंग दिया है। तो बोले- नहीं सर वो गड़बड़ हो जाएगा। हमने कहा- देखो भाई वृद्धावस्था में एक वृद्ध की उम्र का पता उसकी आंखों से चलता है। अब जो हमारी आंखें हैं वो वृद्धावस्था में पहुंच गई हैं तो उसे छिपान के लिए थोड़ा सा टिंच मार दिया।'

amitabh bachchan apologize audience for delay and confessed about spectacles while recording kaun banega crore
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कब शुरू होगा 'केबीसी 18' ?
अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह 18वां सीजन है। इसका प्रीमियर 10 अगस्त को होगा। शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। अमिताभ अब तक इस शो के 17 सीजन होस्ट कर चुके हैं। बीच में सिर्फ 2007 में शो का तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed