फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Batwara 1947 Karan Deol Reply On If Sunny Deol Ever Beat Him Left Everyone Speechless

Batwara 1947: ‘उनका इशारा ही काफी...’, जब पिटाई पर आया सवाल, करण देओल का जवाब सुन हंसी से गूंज उठा इवेंट

Thu, 06 Aug 2026 10:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 06 Aug 2026 10:16 PM IST
सार

Batwara 1947: अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के अहमदाबाद प्रमोशन के दौरान करण देओल ने एक ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे। जानें उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Batwara 1947 Karan Deol Reply On If Sunny Deol Ever Beat Him Left Everyone Speechless
सनी देओल और करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर्स प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस बीच करण देओल ने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। 

विज्ञापन

पिटाई के सवाल पर क्या बोले करण? 
एक इवेंट में सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल लाइव ऑडियंस से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान प्रीति जिंटा ने करण से मजाकिया अंदाज में करण से पूछा, ‘क्या कभी घर में पापा से पिटाई हुई है?’

विज्ञापन

इस पर करण ने तुरंत जवाब दिया, ‘पिटाई तो कभी नहीं हुई, बस उनका इशारा ही काफी होता था।’

करण का ये एक लाइन वाला जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। सनी देओल और प्रीति जिंटा भी मुस्कुराने लगे।

Batwara 1947 Karan Deol Reply On If Sunny Deol Ever Beat Him Left Everyone Speechless
फिल्म 'बंटवारा 1947' में करण देओल पिता सनी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@imkarandeol

‘बंटवारा 1947’ के बारे में
बात करें ‘बंटवारा 1947’ की, तो ये फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी है और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है।

ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो 1947 में भारत के बंटवारे के दौर पर आधारित है। फिल्म में उस समय लोगों की जिंदगी, दर्द और बिछड़ने की कहानी को दिखाया गया है।

फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Viral Video: सनी देओल ने आमिर खान को लगाया गले, यूजर को पसंद आया 'बंटवारा 1947' के स्टार्स का अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed