फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Shah Rukh Khan will not play a cameo role in allu arjun film Raaka

Shah Rukh Khan: क्या अल्लू अर्जुन की 'राका' का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान? कैमियो को लेकर कही गई ये बात

Thu, 06 Aug 2026 09:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Aug 2026 09:46 PM IST
सार

Shah Rukh In Raaka: शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह खबरें गलत साबित हो रही हैं, जिनमें दावा किया गया था कि शाहरुख 'राका' का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan will not play a cameo role in allu arjun film Raaka
शाहरुख खान, राका - फोटो : एक्स

विस्तार

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबरें आईं कि अपकमिंग फिल्म 'राका' में शाहरुख खान कैमियो करेंगे। हालांकि, एक नई रिपोर्ट ने इन दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं। अफवाहें थीं कि शाहरुख 'राका' में एक खास रोल में दिखेंगे।
विज्ञापन


'राका' का हिस्सा नहीं किंग
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये खबरें गलत हैं। शाहरुख खान 'राका' का हिस्सा नहीं हैं और फिल्म में उनका कोई कैमियो नहीं है।
भले ही एटली के साथ शाहरुख के रिश्ते उनकी फिल्म 'जवान' की बड़ी सफलता के बाद से मजबूत हुए हैं, लेकिन एक्टर को यह प्रोजेक्ट कभी ऑफर ही नहीं किया गया।
विज्ञापन

Shah Rukh Khan will not play a cameo role in allu arjun film Raaka
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू के साथ नहीं दिखेंगे शाहरुख
शाहरुख और अल्लू अर्जुन के फैंस इन दोनों एक्टर्स को स्क्रीन पर एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, ऐसा लगता है कि अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

Viral Video: सनी देओल ने आमिर खान को लगाया गले, यूजर को पसंद आया 'बंटवारा 1947' के स्टार्स का अंदाज

क्या विदेश में शूट करने वाले थे शाहरुख?
पहले खबर आई थी कि टीम विदेश में शूटिंग के दौरान शाहरुख के खास रोल को शूट करने के बारे में सोच रही थी। मगर अब पता चल रहा है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Shah Rukh Khan will not play a cameo role in allu arjun film Raaka
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
एटली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म बहुत बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है। यह एक साइंस-फिक्शन एंटरटेनर फिल्म है।
उम्मीद है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन कई रोल में दिखेंगे, जबकि दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में होंगी। खबरों से यह भी पता चलता है कि मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, रश्मिका मंदाना, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और जिम सरभ को अहम रोल के लिए कास्ट किया गया है।

दीपिका के शूट पर फोकस
बताया जाता है कि एटली दीपिका के हिस्से की शूटिंग पूरी करने को प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि वह अगले महीने मैटरनिटी ब्रेक पर जा रही हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग साल के आखिर तक पूरी हो जाएगी। इसे 2027 के आखिर में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed