फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SpiderMan 4: भारत में पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'स्पाइडर-मैन 4', जानें आठवें दिन की कमाई

Thu, 06 Aug 2026 08:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Aug 2026 08:16 PM IST
सार

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन 4' के नाम कई रिकॉर्ड हैं। अब इसने एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। इसके आठवें दिन की कमाई के बारे में भी जानिए।

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 make new record in india
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वीकएंड पर इसने तहलका मचाया था। वीकडेज में भी ये कमाल कर रही है। भारतीय दर्शकों को यह खूब भा रही है। गुरुवार को इसने अच्छी कमाई करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 make new record in india
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
'स्पाइडर मैन 4' का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत के सिनेमाघरों में 30 जुलाई को दस्तक दी थी। पहले दिन इसने जबरदस्त कमाई की। पहले दिन का कलेक्शन 60.60 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन इसने 49.35 करोड़ रुपये कमाए। तीसने दिन यानी शनिवार को इसने 70.25 करोड़ और चौथे दिन रविवार की छुट्टी में 77.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 make new record in india
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
फिल्म का कुल कलेक्शन
पांचवें दिन पहले सोमवार को भी इसने अच्छा कलेक्शन किया था। इसने पहले सोमवार को 23.80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, मंगलवार का कलेक्शन 21.75 करोड़ रुपये रहा। अब तक यह फिल्म 300 करोड़ बन गई थी। बुधवार को इसने 17 करोड़ रुपये कमाए। आज खबर लिखे जाने तक इसने 7.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। एक हफ्ते में इस फिल्म ने 327.67 करोड़ रुपये कमाए हैं। यही इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 make new record in india
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड 
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' भारत के बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसका कुल कलेक्शन 327.67 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'अवेंजर्स एंडगेम' (260.40 करोड़ रुपये) के पास था। उससे पहले 'अवतार द वे ऑफ वाटर' ने भारत में एक हफ्ते में सबसे ज्यादा 192.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 make new record in india
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' जहां भारत में अच्छी कमाई कर रही है वहीं यह दुनियाभर में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11,750 करोड़ रुपये हो चुका है। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed