सातवें दिन भी 'स्पाइडर-मैन' का जादू बरकरार, बनाया नया रिकॉर्ड; जानें क्या रही बाकी फिल्मों की कमाई?
Box Office Collection Day : हाॅलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सात दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। जानिए, 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के अलावा बुधवार को ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ ने कितनी कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' जब से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, तब से ही छप्परफाड़ कमाई कर रही है। बुधवार को भी इसका कलेक्शन करोड़ रुपये में बरकरार रहा। साथ ही इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। जानिए, फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के अलावा ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए हैं।
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ की बुधवार को कितनी रही कमाई?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने सातवें दिन यानी बुधवार को 15.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि छठे दिन 21.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 318.52 करोड़ रुपये हो चुका है।यह फिल्म सात दिन से पहले ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी थी, आगे वीकेंड पर भी यह अपने कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा कर सकती है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर मैन का रोल निभाया है। फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं।
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने बनाया ये रिकॉर्ड
हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले हॉलीवुड मूवी ‘एवेंजर्स एंडगेम’ और ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने ही 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया था।
वहीं ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 1.052 बिलियन डॉलर हो चुका है।
‘जन नायकन’ का कलेक्शन घटा
साउथ इंडियन फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 14वें दिन 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि 13वें दिन 2.10 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 183.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म दो हफ्ते बाद भी 200 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हाे सकी है। विजय थलापति अभिनीत यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है।
‘द ओडिसी’ का क्या रहा हाल?
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी थिएटर में मौजूद है। इस फिल्म ने 20वें दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रिलीज के 19वें दिन 2.40 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 156.45 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं।