Kuruvi: कभी विजय और तृषा स्टारर इस फिल्म के निर्माता थे स्टालिन, 18 साल पहले रिलीज हुई थी 'कुरुवी'
Udhayanidhi Stalin on Trisha: उदयनिधि स्टालिन के वायरल हो रहे बयान के बाद फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच उनकी फिल्म 'कुरुवी' भी चर्चा में हैं। क्योंकि फिल्म का निर्माण उदयनिधि ने किया था। वहीं थलापति विजय और तृषा ने फिल्म में अभिनय किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक रैली के दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर कथित विवादित टिप्पणी की थी। इस सिलसिले में पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और बाद में रिहा भी कर दिया गया।
इस पूरे मामले से तमिलनाडु की फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सियासत के गलियारों तक शोर मच गया। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि कभी उदयनिधि ने जिस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था, उस फिल्म में तृषा और विजय लीड रोल में थे।
फिल्म 'कुरुवी' में साथ किया था काम
यह थी साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'कुरुवी'। इस फिल्म में विजय थलापति और तृषा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं इसे उदयनिधि स्टालिन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म का निर्देशन धरानी ने किया था। 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘घिली’ की सफलता के बाद धरानी ने विजय और तृषा के साथ इस फिल्म का निर्माण करने का फैसला लिया था।
क्या है ‘कुरुवी’ की कहानी
फिल्म ‘कुरुवी’ की कहानी वेट्रिवेल नाम के लड़के की है जो एक कार रेसर है। उसके पिता कई साल से लापता हैं। एक दिन उसे पता चलता है कि उनके पिता का मलेशिया स्थित डॉन पर बड़ा कर्ज है। वह उस कर्ज को वसूलने के लिए मलेशिया जाता है।
मगर इस दौरान उसे पता चलता है कि उसके पिता जीवित हैं। जब वह खोजबीन करता है तो उसे पता चलता है कि उसके पिता को बंदी बनाया गया है। फिल्म में तृषा कृष्णन ने देवी नाम की लड़की का किरदार निभाया था।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?
थलपति विजय और तृषा की मुख्य भूमिका इस तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया था। हालांकि इसने विदेशी बाजारों में अच्छा बिजनेस किया, लेकिन यह ब्लॉकबस्टर नहीं रही। बहरहाल, तब किसे कहां अंदाजा था कि आगे जाकर इस फिल्म के लीड हीरो राज्य के सीएम बनेंगे और प्रोड्यूसर उनके प्रतिद्वंदी होंगे।
क्या था उदयनिधि का विवादित बयान?
उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कावेरी के पानी को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय पर निशाना साधा था। इसी दौरान जब समर्थक तृषा के नाम के नारे लगाने लगे तो उदयनिधि ने मुस्कुराते हुए टिप्पणी की। इसी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर विजय और तृषा के कथित रिश्तों से जोड़ा जाने लगा।