फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jyothika Once Earned Three Times More Then Suriya Actress Talk About Her Relationship

कभी सूर्या से तीन गुना ज्यादा पैसे कमाती थीं ज्योतिका, जानिए अभिनेता की कौन सी बात ने जीता दिल

Wed, 05 Aug 2026 11:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 05 Aug 2026 11:59 AM IST
सार

Jyothika And Suriya Relationship: साउथ की चर्चित अभिनेत्री ज्योतिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सूर्या के साथ अपने शादी-शुदा जीवन को लेकर कई बातें साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने जीवन में आए बड़े बदलावों का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन
Jyothika Once Earned Three Times More Then Suriya Actress Talk About Her Relationship
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्योतिका और सूर्या ने पहली बार एक फिल्म ‘पूवेल्लम केत्तुप्पर’ में साथ अभिनय किया। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों की पहली मुलाकात हुई। इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच दोस्ती हुई। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती गहरी होती चली गई। आगे चलकर फिल्म ‘काखा काखा’ के निर्देशक को ज्योतिका ने सूर्या का नाम सुझाया। इस तरह इस फिल्म में दोनों ने साथ एक्टिंग की। फिल्म ‘काखा काखा’ के दौरान दोनों ने डेटिंग भी शुरू की।

विज्ञापन

कुछ साल तक डेट करने के बाद सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को शादी कर ली। इस पावर कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। ज्योतिका ने करियर के मुश्किल वक्त में सूर्या का साथ दिया और हौसला बढ़ाया है। हाल ही में अपने करियर और शादी-शुदा जीवन को लेकर ज्योतिका ने कई बातें साझा की हैं।  

विज्ञापन

फीस में आए बदलाव पर क्या बोलीं ज्योतिका? 

'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से की गई हालिया बातचीत में ज्योतिका कहती हैं, ‘करियर के शुरुआती दौर में एक वक्त ऐसा था, जब मुझे सूर्या से तीन गुना ज्यादा पैसे मिलते थे।’ फिर वह आगे हंसते हुए कहती हैं, ‘अब 30 गुना कम पैसे मिलते हैं।’ इस बात पर साथ बैठे अभिनेता और उनके पति सूर्या की हंसी छूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jyothika Once Earned Three Times More Then Suriya Actress Talk About Her Relationship
ज्योतिका और सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिका को सूर्या की कौन सी खूबी पसंद आती है?

आगे अपने इंटरव्यू में ज्योतिका बताती हैं कि उन्हें सूर्या की कौन सी बात सबसे ज्यादा पंसद है। वह कहती हैं, ‘आपको अपने साथ रहने वाली महिला की भावनाओं को समझना होगा। अगर वह खाना नहीं बनाना चाहती, तो न बनाए। ऐसी बातें तो हमने सुनी ही हैं, है ना? मैं यहां फेमिनिस्ट बनने की कोशिश नहीं कर रही हूं। लेकिन घर में हम दोनों बराबर हैं।’ 
वह आगे कहती हैं, ‘यह बात किसी पुरुष के मन में गहराई से बसी सच्ची भावना से ही आती है। सूर्या में यह खूबी है। अगर मैं कभी खाना बनाती हूं तो वह किचेन में आकर मेरे साथ खाना बनाते हैं। हम हर काम साथ मिलकर करते हैं।’ ज्योतिका ने यह भी बताया कि इसी तरह कई कामों में सूर्या उनकी मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed