Mohan Sharma: कभी थे जयललिता के पड़ोसी, फिर पहुंचे वृद्धाश्रम; रजनीकांत ने की मदद अब सीएम विजय से उम्मीदें
Mohan Sharma Life Tragedy: कभी दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्माता और अभिनेता रहे मोहन शर्मा काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। वह गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं और उनके मुताबिक अब तक सिर्फ सुपरस्टार रजनीकांत ने ही उनकी मदद की। अब उन्होंने सीएम थलापति विजय से भी मदद की गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री, ऐसे कई बड़े नाम जिनके पास एक समय दौलत और शोहरत दोनों थी। मगर अंतिम वक्त में वह पैसों की तंगी समेत कई परेशानियों से जूझे। एक दौर में साउथ सिनेमा के मशहूर और रईस अभिनेता रहे मोहन शर्मा, एक ऐसा ही उदाहरण हैं।
सिर्फ रजनीकांत ने की मोहन की मदद
एक दौर में कई फिल्मों में बतौर लीड एक्टर का रोल निभाने वाले मोहन शर्मा अब एक वृद्ध आश्रम में रहते हैं। अपने मुश्किलों के बारे में ट्रेंड टॉक से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘इस बुरे वक्त में सिर्फ रजनीकांत ने ही मेरी मदद की। मेरे पैर में एक गांठ होने के कारण मुझे बड़ी सर्जरी करानी पड़ी। इसकी वजह से मैं चल नहीं पा रहा था। मेरे लिगामेंट में भी चोट लगी थी। इन सर्जरी पर मेरे 4-5 लाख रुपये खर्च हुए।'
मोहन ने आगे बताया, 'इसके अलावा हाई बीपी और डायबिटीज भी है। मुझे रोज इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं। सिर्फ दवाओं पर ही मुझे हर महीने में लगभग 35,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। मैंने सीएम थलापति विजय से भी मदद के लिए प्रार्थना की है।'
जयललिता के आखिरी वक्त में पहुंचे
अपने पुराने दिन याद करते हुए मोहन शर्मा बताते हैं कि वह कभी दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के पड़ोसी थे। उनसे आखिरी मुलाकात याद करते हुए मोहन ने कहा, 'एक दिन उनकी नौकरानी ने मुझे बताया कि जयललिता की तबीयत खराब है और हालत गंभीर है। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मैं उनके घर गया। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं इतना चिंतित क्यों दिख रहा हूं? मैंने बताया कि मैंने सुना है कि उनकी तबीयत बहुत गंभीर है। उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं मोहन, मैं सिर्फ दो दिन के लिए अपोलो जा रही हूं और वापस आ जाऊंगी।' फिल्म जगत से मैं आखिरी व्यक्ति था जिसने उन्हें उनके घर पर देखा था।’
100 फिल्मों में अभिनय, 20 फिल्मों का निर्माण
मोहन शर्मा ने करीब 20 फिल्मों का निर्माण किया और 100 से अधिक फिल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर अभिनय किया था। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की 50 फिल्मों में भी काम किया। वह चारों दक्षिण भारतीय भाषाओं में फिल्में करने और बनाने वाले पहले व्यक्ति थे।
कभी दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, अब वे काफी हद तक एकांत जीवन जी रहे हैं, क्योंकि उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।