फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   biggboss season 20 first teaser released salman khan dropped a clue for audience

Bigg Boss 20 Teaser: 'जो करण-अर्जुन में हुआ था अब...', रिलीज हुआ ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, इस दिन होगा प्रीमियर

Tue, 04 Aug 2026 01:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

Bigg Boss 20 Promo Released: 'बिग बॉस 20'का टीजर रिलीज हो चुका है। इस बार शो में सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि पूरा शो ही अलग अंदाज में नजर आ रहा है। जानें इस सीजन में क्या है खास?

विज्ञापन
biggboss season 20 first teaser released salman khan dropped a clue for audience
'बिग बॉस 20' में सलमान खान - फोटो : अमर उजला

विस्तार

टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' जल्द रिलीज होने जा रहा है। मंगलवार को शो के मेकर्स ने इस 20वें सीजन का पहला टीजर जारी किया।  यहां जाने इस टीजर में क्या कुछ है खास?

विज्ञापन


पहला टीजर हुआ रिलीज
‘बिग बॉस 20’ जल्द रिलीज होने वाला है। शो की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी गई है। इस टीजर में भी सलमान खान होस्ट के रूप में दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत सलमान के घोड़े के साथ शानदार एंट्री से होती है। इसके बाद वे एक रहस्यमयी डायलॉग बोलते हैं जो उनकी 1995 की फिल्म करण अर्जुन की याद दिलाता है। इस टीजर के जरिए मेकर्स ने हिंट दिया है कि इस बार बिग बॉस में कुछ खास होने वाला है। या तो शो में ट्विंस नजर आएंगे या फिर सिबलिंग्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)


 

इस सीजन में छिपा है रहस्य 
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के दिखाए गए प्रोमो में सलमान खान ने कहा, ‘बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल, और अप्रत्याशित मोड़ लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में एक रहस्य है जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से अलग बनाता है। पहला क्लू तो पहले ही मिल चुका है, बस आपको इसे दो बार देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है, और मैं दर्शकों के लिए 'बिग बॉस 20' शुरू होने पर सारे क्लूज को आपस में जोड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' यह कह कर भाईजान ने फैंस को आने वाले सीजन के लिए और ज्यादा उत्साहित कर दिया है। 

कब होगा 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर
'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। यह शो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। सलमान खान नए सीजन में होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो इस रियलिटी शो का 20वां सीजन है। निर्माताओं ने फिलहाल अभी तक प्रतियोगियों और प्रोमो में दिखाए गए रहस्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed