फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spider Man Brand New Day: 'स्पाइडर-मैन 4' ने पांचवें दिन बनाया रिकॉर्ड, 300 करोड़ क्लब से कुछ ही दूर

Tue, 04 Aug 2026 08:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 04 Aug 2026 08:11 AM IST
सार

Spider Man Brand New Day Box Office Collection: दुनियाभर में फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की धूम है। भारत भी इससे छूटा नहीं है। जानिए इस फिल्म ने पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection on day 5 Total Earnings on Monday In India
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का जलवा है। भारत में तो यह फिल्म अच्छी कमाई कर ही रही है। इसके साथ यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड बना रही है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। वहीं साउथ की फिल्म 'जन नायकन' भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।


Spider Man- Brand New Day Movie Review: टॉम हॉलैंड ने लगा दी पूरी जान, एक्शन और इमोशन भरपूर पर खटकती है यह बात
 
Spider Man Brand New Day Box Office Collection on day 5 Total Earnings on Monday In India
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का भारत का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने पांचवें दिन यानी सोमवार को 23.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि चौथे दिन इसने 77.75 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 281.75 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर-मैन के रोल में नजर आए हैं। इसके निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं।
Spider Man Brand New Day Box Office Collection on day 5 Total Earnings on Monday In India
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X
'स्पाइडर-मैन 4' ने वर्ल्डवाइड बनाया रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने वर्ल्डवाइड 927 मिलियन डॉलर (लगभग 8 हजार 894 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है। इसी के साथ यह फिल्म ओपनिंग वीकएंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स- एंडगेम' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग 11 हजार करोड़ रुपये) का कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection on day 5 Total Earnings on Monday In India
जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया
‘जन नायकन’ का कलेक्शन
फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। दूसरे सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। रविवार को इसने 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई 179.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection on day 5 Total Earnings on Monday In India
द ओडिसी - फोटो : एक्स
क्या है 'द ओडिसी' का हाल?
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भी लगी हुई है। 18वें दिन भी दर्शकों ने इसे प्यार दिया। तीसरे सोमवार को इसने दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 5.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 151.85 करोड़ रुपये हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed