फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider Man No Way Home Actress Mary Rivera Dies At 82 She Landed Neds Grandmother Role

Mary Rivera: 'स्पाइडर-मैन नो वे होम' की अभिनेत्री मैरी रिवेरा का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 04 Aug 2026 08:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 04 Aug 2026 08:39 AM IST
सार

Mary Rivera Passed Away: 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में नेड लीड्स की दादी का यादगार रोल निभाने वाली मैरी रिवेरा का निधन हो गया है। वह 82 साल की थीं। स्ट्रोक की वजह से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Spider Man No Way Home Actress Mary Rivera Dies At 82 She Landed Neds Grandmother Role
मैरी रिवेरा - फोटो : एक्स

विस्तार

'स्पाइडर मैन नो वे होम' में जैकब बटालोन के किरदार नेड लीड्स की प्यारी दादी का रोल निभाने वाली मैरी रिवेरा का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। हवाई की रहने वाली इस एक्ट्रेस का स्ट्रोक के कारण निधन हुआ। उन्होंने अपने मिलनसार स्वभाव और मजाकिया अंदाज से मार्वल फैंस का दिल जीता था।
विज्ञापन

बचने की नहीं थी कोई उम्मीद
वह कोमा में थीं। जब डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि उनके ठीक होने की उम्मीद बहुत कम है, तो परिवार ने उन्हें लाइफ सपोर्ट से हटाने का फैसला किया।
मार्वल की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में मैरी रिवेरा का यह एकमात्र ऑन-स्क्रीन रोल था, जिसमें उन्होंने तागालोग भाषा में बात की थी।

Spider Man Brand New Day: 'स्पाइडर-मैन 4' ने पांचवें दिन बनाया रिकॉर्ड, 300 करोड़ क्लब से कुछ ही दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

Spider Man No Way Home Actress Mary Rivera Dies At 82 She Landed Neds Grandmother Role
स्पाइडर-मैन नो वे होम - फोटो : एक्स
आभारी थीं रिवेरा
रिवेरा के परिवार में उनके पति एलेजांद्रो, बच्चे, 11 पोते-पोतियां और चार परपोते-परपोतियां हैं। उनके परिवार ने बताया कि उन्हें मार्वल के साथ काम करने का अनुभव बहुत पसंद था। सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्मों में से एक का हिस्सा बनने का मौका मिलने के लिए वह बहुत आभारी थीं।
विज्ञापन

Spider Man No Way Home Actress Mary Rivera Dies At 82 She Landed Neds Grandmother Role
मैरी रिवेरा - फोटो : एक्स
फिल्म में रिवेरा का रोल 
मैरी रिवेरा सिर्फ एक फीचर फिल्म में नजर आईं, लेकिन 'स्पाइडर-मैन नो वे होम' में उनका छोटा सा सीन फिल्म के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया।
याद दिला दें कि 'नो वे होम' में रिवेरा का फिलिपिनो दादी वाला किरदार एक बहुत अहम सीन में नजर आता है। इस सीन में दिखाया गया है कि एंड्रयू गारफील्ड का स्पाइडर-मैन दूसरी दुनिया से अचानक नेड के घर पहुंच जाता है। शांत अंदाज में तागालोग भाषा बोलते हुए, रिवेरा बिना किसी घबराहट के उस उलझन में पड़े सुपरहीरो से छत से जाले हटाने के लिए कहती हैं और अपना काम जारी रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed