Ramayana: रकुल प्रीत सिंह ने क्यों चुना शूर्पणखा का किरदार, एक्ट्रेस ने एक्स पर भावुक नोट शेयर कर किया खुलासा
Rakul Preet Singh: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। अब इस किरदार के चयन को लेकर रकुल ने खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ और आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आए, वहीं साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखीं।
फिल्म के भव्य सेट और किरदारों के लुक को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हुई। लेकिन जिस एक झलक ने सबको सबसे ज्यादा चौंकाया, वो थी रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा वाला किरदार। उनके लुक और परफॉर्मेंस को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
रकुल ने फैन के लेटर का दिया जवाब
हाल ही में एक फैन ने रकुल के लिए एक ओपन लेटर लिखा, जिसमें उन्हें दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। फैन ने यह भी पूछा कि आखिर उन्होंने ‘गलत समझे जाने वाले’ किरदार शूर्पणखा को क्यों चुना।
यह लेटर रकुल तक पहुंचा और उन्होंने इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘इस खूबसूरत लेटर के लिए धन्यवाद। आपने जो बात कही, वही वजह थी कि मैंने शूर्पणखा का रोल चुना- उसकी जटिलता।
इतिहास उसे अक्सर सिर्फ एक पल के लिए याद करता है, लेकिन उसकी कहानी उससे कहीं ज्यादा है। एक एक्टर के तौर पर ऐसे किरदार, जो लोगों की सोच को चुनौती दें, सबसे ज्यादा दिलचस्प होते हैं। उम्मीद है कि जब ‘रामायण’ आएगी, तो दर्शक उसे खुले मन से देखेंगे।’
Thank you for this beautiful letter. ❤️
— Rakul Singh (@Rakulpreet) August 3, 2026
What made me say yes to Surpanakha was exactly what you mentioned - her complexity. History often remembers her for one moment, but there is so much more to her story. As an actor, roles that challenge perception are the most exciting. I… https://t.co/1wFWmfwNNd
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। इसके पहले भाग का ट्रेलर बीते 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था पर इसे टाल दिया गया। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।