Bhumi Pednekkar: पीएम मोदी के पक्ष में दी गई प्रतिक्रिया पर हुईं ट्रोल; यूजर्स बोले- ‘आप सोचना बंद कर दें…’
Bhumi Pednekkar Trolling: भूमि पेडनेकर सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए बात करती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए युवाओं को जरूरी सीख दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर भी प्रतिक्रिया दी थी। इस वजह से वह अब ट्रोल होने लगी हैं। जानिए, क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बात पर भूमि पेडनेकर ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कहा कि युवाओं को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में कुछ यूजर्स को उनकी बात पसंद नहीं आई और अब वह खूब ट्रोल हो रही हैं।
भूमि पर क्यों नाराज हुए सोशल मीडिया यूजर्स?
कई यूजर्स को लगता है कि अगर बच्चों ने प्रोटेस्ट में गाली तो वहीं सरकार ने भी उन पर पुलिस द्वारा लाठियां चलवाईं। इस बात को सोशल मीडिया यूजर्स बिल्कुल गलत मानते हैं।
- एक यूजर ने भूमि की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ही लिखा, ‘लाठियां, आंसू गैस, पेलेट गन। हम ऐसे बात नहीं करते यार।’
- एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर आप बोलने के लिए इतनी ही उत्सुक हैं, तो आप पुलिस की क्रूरता पर बात क्यों नहीं करती हैं? खासकर महिलाओं के खिलाफ। इसे कैसे सही ठहराया जा सकता है?’
- एक यूजर्स ने तो कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘मेरा सुझाव है कि आप सोचना बंद कर दें।’
- इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जब हमारे मंत्री ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बोलते हुए देखना अच्छा लगेगा।’ वहीं एक यूजर ने तो कमेंट में लिखा, ‘अच्छी स्क्रिप्ट है।’
भूमि ने पीएम मोदी को सपोर्ट करते हुए क्या कहा?
भूमि पेडनेकर ने शनिवार को एक वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया था। इसमें वह कहती हैं, ‘अभी जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें बहुत खराब भाषा का इस्तेमाल हो रहा है। हमारे देश के युवा या हम ऐसे बात नहीं करते हैं। हम उस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जो आज देश के सबसे ऊंचे पद पर है। बात सिर्फ पद की नहीं है, क्या हम अपने घर के बुजुर्गों से कभी ऐसे बात करते हैं? क्या हम सच में गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं?’
भूमि पेडनेकर आगे युवाओं को सलाह देते हुए कहा था, ‘हमारी संस्कृति और हमारे संस्कार ही हमारी रीढ़ की हड्डी हैं। हमें उनसे भटकना नहीं चाहिए वरना हम सही बातें सही तरीके से नहीं कह पाएंगे और न ही उन पर कभी अमल हो पाएगा या कोई बदलाव आ पाएगा। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है।’
भूमि पेडनेकर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ का हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म में ऋषभ, शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी।