फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider Man Brand New Day Becomes Marvels Second Highest Opening Film

Spider Man-Brand New Day: मार्वल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनीं 'स्पाइडर मैन 4', जानें कमाई

Mon, 03 Aug 2026 02:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 03 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

Spider Man-Brand New Day Worlwide Collection: मार्वल की नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। जानिए फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Becomes Marvels Second Highest Opening Film
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई कर रही है। अब इसने अपने नाम एक माइलस्टोन भी सेट कर लिया है। 

विज्ञापन

ओपनिंग वीकेंड पर की इतनी कमाई
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने दुनियाभर में ओपनिंग वीकेंड पर 927 मिलियन डॉलर (लगभग 687 मिलियन पाउंड) की कमाई की, जो इसे अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बना देता है।

विज्ञापन

इस मामले में यह फिल्म सिर्फ ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ से पीछे है, जिसने 2019 में अपने पहले वीकेंड पर 1.2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में भी शानदार प्रदर्शन किया और 335 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया, जो यहां दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है।

Spider Man Brand New Day Becomes Marvels Second Highest Opening Film
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

मार्वल का हुआ कमबैक
फिल्म की जबरदस्त कमाई से मार्वल स्टूडियोज को काफी राहत मिली है, क्योंकि पिछले कुछ समय में उनकी कई फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। अब इस फिल्म की सफलता से दिसंबर में आने वाली ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

Spider Man Brand New Day Becomes Marvels Second Highest Opening Film
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने दुनियाभर में मचाई तबाही
अमेरिका के बाहर भी फिल्म ने शानदार कमाई की है। 73,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 572 मिलियन डॉलर कमाए, जिसमें चीन से 121 मिलियन डॉलर और यूके से 49 मिलियन डॉलर शामिल हैं।

‘एंडगेम’ के बाद आई मार्वल की कई फिल्मों को पहले जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ‘द मार्वेल्स’ और ‘थंडरबोल्ट्स’ जैसी फिल्में अपनी लागत तो निकाल पाईं, लेकिन कमाई के मामले में कमजोर रहीं। हालांकि, स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी हमेशा से मार्वल की सबसे कमाऊ सीरीज में रही है। ‘नो वे होम’ ने करीब 2 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

Spider Man Brand New Day Becomes Marvels Second Highest Opening Film
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' के बारे में 
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘शांग ची’ के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। 

फिल्म में द पनिशर, हल्क और जीन ग्रे जैसे कई मार्वल किरदार भी देखने को मिलेंगे। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां स्पाइडर-मैन डॉक्टर स्ट्रेंज से दुनिया की याददाश्त मिटाने की बात करता है और मल्टीवर्स को बचाने की कोशिश करता है।

ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की पत्नी ने की ‘द ओडिसी’ की जमकर तारीफ, पोस्ट शेयर कर साझा किया अनुभव; बॉलीवुड पर कसा तंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed