फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Vincent Pastore Known Hollywood Actor Passes Away At the Age Of 80 Famous For Movie The Sopranos

Vincent Pastore: ‘द सोप्रनोस’ फेम अभिनेता विसेंट पास्टोर का निधन, 80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sun, 02 Aug 2026 09:36 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Aug 2026 09:36 AM IST
सार

Vincent Pastore Passes Away: साल 1999 की हिट हॉलीवुड सीरीज ‘सोप्रनोस’ के अभिनेता विसेंट पास्टोर का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कई दिनों से किसी के संपर्क में नहीं थे, बाद में विसेंट पास्टोर अपने ही घर में मृत मिले।

विज्ञापन
Vincent Pastore Known Hollywood Actor Passes Away At the Age Of 80 Famous For Movie The Sopranos
दिवंगत अभिनेता विसेंट पास्टोर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

चर्चित सीरीज ‘सोप्रनोस’ में अभिनेता विसेंट पास्टोर ने एक गैंगस्टर का रोल किया था, इस किरदार को निभाकर वह हॉलीवुड दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुए। अब यह अभिनेता हमारे बीच नहीं है। 80 साल की उम्र में विसेंट पास्टोर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता विसेंट के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उनके को-एक्टर रहे माइकल इंपेरिओली ने दी है।  

विज्ञापन

साथी कलाकार ने साझा की निधन की जानकारी 
अमेरिकी अभिनेता माइकल इंपेरिओली ने रविवार सुबह एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए विसेंट पास्टोर के निधन की सूचना दी। वह लिखते हैं, ‘हमारे प्यारे दोस्त और साथी विंसेंट पास्टोर का निधन हो गया है। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल घड़ी है। ऐसा लगता है जैसे मैं विनी को हमेशा से जानता हूं। हमने साथ में बहुत काम किया और पूरे अमेरिका के साथ-साथ इटली और ऑस्ट्रेलिया की यात्राएं भी कीं। हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया और खूब हंसी-मजाक किया। विनी एक नेक दिल इंसान और भाई जैसे थे, जो अपने परिवार और दोस्तों का बहुत ख्याल रखते थे। मुझे उनकी हमेशा याद आएगी।’ 

विज्ञापन

बता दें कि अपने पीछे विसेंट पास्टोर बेटी रेनी पास्टोर को छोड़ गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Michael Imperioli (@realmichaelimperioli)


 

कैसे हुआ अभिनेता का निधन? 
विसेंट पास्टोर के मैनेजर बॉब मैकगोवन ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उन्हें शनिवार को एक्टर की मौत के बारे में विसेंट क्यूरेटोला से पता चला, जो उनके एक और क्लाइंट और एक्टर हैं। मैकगोवन ने बताया कि विसेंट पास्टोर कुछ दिनों से किसी के भी संपर्क में नहीं थे, जिसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क के सिटी आइलैंड स्थित उनके घर पर मृत पाया गया।

कई वर्षों तक फिल्मों में सक्रिय रहे विसेंट पास्टोर
विसेंट पास्टोर के करियर की बात करें तो वह साल 1980 से फिल्मों में सक्रिय था। 90 के दशक में आकर उन्हें हॉलीवुड में अलग पहचान मिली, उनके अभिनय को सराहा गया। इसमें सबसे बड़ा हाथ सीरीज ‘सोप्रनोस’ का रहा। इसमें निभाया गैंगस्टर का किरदार उनकी पहचान बन गया। इसमें पहले वह गैंगस्टर होते हैं और बाद में एफबीआई के मुखबिर बन जाते हैं। 
बता दें कि एक्टर बनने से पहले वह अमेरिकन नेवी में भी थे, उन्होंने वियतनाम युद्ध में भी भाग लिया था। बाद में पेस यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed