फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan action thriller Movie King record breaking music rights deal ahead of Christmas release

SRK Film King: शाहरुख खान की 'किंग' ने बनाया रिकॉर्ड; इतने करोड़ में बिके फिल्म के म्यूजिक अधिकार

Sat, 01 Aug 2026 05:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

Shah Rukh Khan Film King: अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एक रिकॉर्ड बना लिया है। इसके म्यूजिक अधिकार ऊंची दरों पर बिके हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan action thriller Movie King record breaking music rights deal ahead of Christmas release
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

विस्तार

शाहरुख खान की अगली फिल्म है 'किंग'। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म क्रिसमस वीकएंड पर पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे लेकर दर्शकों के जबर्दस्त उत्साह है। उम्मीदें हैं कि बॉक्स ऑफिस पर भी यह धमाका करेगी। मगर, फिलहाल तो इसने म्यूजिक राइट्स की डील को लेकर धमाका किया है।

विज्ञापन


कितने करोड़ में हुई म्यूजिक राइट्स की डील?
फिल्म 'पठान' की जबर्दस्त कामयाबी के बाद शाहरुख खान एक बार फिर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ 'किंग' में काम कर रहे हैं। खबरें हैं कि इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स जी म्यूजिक ने भारी-भरकम कीमत में खरीदे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में यह डील की है।

विज्ञापन

जी एंटरटेनमेंट ने डील पर क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन खबरों पर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने 'वैरायटी इंडिया' से कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'मैं कीमत के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करता। हम बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई डील पक्की नहीं हुई है। बड़े स्तर पर देखें तो मुझे लगता है कि म्यूजिक सबसे अच्छे भविष्य वाले उद्योगों में से एक है, क्योंकि म्यूजिक एवरग्रीन होता है। वहीं, दूसरे तरह के कंटेंट की  की शेल्फ लाइफ सीमित होती है'।

'रामायण' की म्यूजिक डील सबसे महंगी
बता दें कि बीते दिनों फिल्म 'रामायण' की म्यूजिक राइट्स डील भी काफी चर्चा में रही। खबरों के अनुसार, रणबीर कपूर अभिनीत मेगा बजट फिल्म 'रामायण' के दोनों पार्ट के म्यूजिक राइट टी-सीरीज ने हासिल किए हैं। इसके लिए 75 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया गया है। नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' का संगीत हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed