फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Jain Launch Production House On His Birthday Signs Tiger Shroff for action film directed by Remo dsouza

जन्मदिन पर विक्की जैन ने शुरू किया प्रोडक्शन हाउस; टाइगर श्रॉफ के साथ बनाएंगे एक्शन फिल्म, कौन करेगा निर्देशन?

Sat, 01 Aug 2026 04:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Aug 2026 04:37 PM IST
सार

Vicky Jain Launches Production House: बिजनेसमैन और एक्टर विक्की जैन ने आज 01 अगस्त को अपने जन्मदिन पर प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। पहली फिल्म में उन्होंने टाइगर श्रॉफ को साइन किया है।

विज्ञापन
Vicky Jain Launch Production House On His Birthday Signs Tiger Shroff for action film directed by Remo dsouza
विक्की जैन-टाइगर श्रॉफ - फोटो : एक्स

विस्तार

विक्की जैन का आज 01 अगस्त को जन्मदिन है। अपने खास मौके को उन्होंने और खास बना लिया है। विक्की ने प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। उनके 'VJ Frames' नाम से प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। इस एक्शन फ्रैंचाइजी के निर्देशन की जिम्मेदारी रेमो डिसूजा संभालेंगे।

विज्ञापन


एल्विश यादव और अभिषेक बनर्जी भी आएंगे नजर
विक्की जैन चर्चित टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति हैं। विक्की अब फिल्म निर्माता की कुर्सी पर बैठेंगे। अपने बैनर की पहली एक्शन फिल्म में उन्होंने टाइगर श्रॉफ को साइन किया है। उनके अलावा अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

 

Vicky Jain Launch Production House On His Birthday Signs Tiger Shroff for action film directed by Remo dsouza
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

शुरू हुई शूटिंग, टाइटल तय नहीं
अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले विक्की जैन पहली फिल्म एक्शन फ्रैंचाइजी बना रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। आज शनिवार से इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। अभिनेत्री और विक्की जैन की पत्नी अंकिता लोखंडे ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसी के साथ प्रोडक्शन हाउस शुरू करने पर शुभकामनाएं भी दी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)


टाइगर श्रॉफ वर्क फ्रंट
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें साजिद नाडियाडवाला की 'बागी 4' में देखा गया था। फिल्म बीते साल सितंबर में रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह सफलता हासिल नहीं कर पाई। वहीं, रेमो डिसूजा की बात करें तो उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म अभिषेक बच्चन अभिनीत 'बी हैप्पी' थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed