फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Niharika NM Exclusive Interview: Bhai Tera Star Hai Actress talks about her Bollywood Debut and career

'फर्क नहीं पड़ता... दुनिया अनफेयर है, अपना गेम खेलो', इन्फ्लुएंसर्स को एक्टिंग मिलने की बहस पर बोलीं निहारिका

Sat, 01 Aug 2026 06:30 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:30 PM IST
सार

Niharika NM Exclusive Interview: निहारिका एनएम ने अमर उजाला से खास बातचीत में बॉलीवुड डेब्यू, राघव जुयाल के साथ काम करने का अनुभव, साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बीच का फर्क, सोशल मीडिया स्टार्स को लेकर होने वाली बहस और खुद को हर कदम पर साबित करने के दबाव पर खुलकर बात की। जानिए वे क्या बोलीं?

विज्ञापन
Niharika NM Exclusive Interview: Bhai Tera Star Hai Actress talks about her Bollywood Debut and career
निहारिका एनएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को फिल्मों में मौका दिए जाने को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। कुछ लोग इसे टैलेंट का विस्तार मानते हैं, तो कुछ इसे संघर्ष कर रहे कलाकारों के साथ नाइंसाफी बताते हैं। लेकिन करोड़ों फॉलोअर्स वाली डिजिटल स्टार और अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं निहारिका NM इस पूरी बहस को एक ही लाइन में खत्म कर देती हैं - 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता... दुनिया अनफेयर है, अपना गेम खेलो।' चेन्नई में जन्मीं और बेंगलुरु में पली-बढ़ीं निहारिका ने अपने अलग अंदाज के कॉमिक कंटेंट से डिजिटल दुनिया में खास पहचान बनाई है। वह 'फोर्ब्स एशिया 30 अंडर 30' में जगह बना चुकी हैं और 'फोर्ब्स की शीर्ष डिजिटल स्टार्स' की सूची में भी शामिल रह चुकी हैं। उन्होंने राघव जुयाल के साथ फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया है।

विज्ञापन

Niharika NM Exclusive Interview: Bhai Tera Star Hai Actress talks about her Bollywood Debut and career
निहारिका एनएम - फोटो : इंस्टाग्राम@niharika_nm

'मुझे स्क्रिप्ट देखकर लगा, दर्शक होती तो यह फिल्म जरूर देखती'
अमर उजाला से बातचीत में निहारिका बताती हैं कि फिल्म का ऑफर मिलते ही उन्हें इसकी कहानी पसंद आ गई। वह कहती हैं, 'मुझे स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी। डायरेक्टर बहुत अच्छे लगे और पूरी टीम यंग और फ्रेश थी। राघव भी थे, इसलिए पूरा पैकेज ही एक्साइटिंग था। मैं हमेशा दर्शक के नजरिए से सोचती हूं। अगर मैं खुद ऑडियंस होती, तो क्या यह फिल्म देखने जाती? जब इसका जवाब 'हां' था, तभी मैंने फिल्म करने का फैसला लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Niharika NM Exclusive Interview: Bhai Tera Star Hai Actress talks about her Bollywood Debut and career
निहारिका एनएम - फोटो : इंस्टाग्राम@niharika_nm

'राघव जुयाल उड़ाते हैं मेरी इंग्लिश का मजाक'
सेट पर माहौल कैसा रहता था? इस सवाल पर निहारिका हंस पड़ती हैं। वह कहती हैं, 'राघव मेरी इंग्लिश और मेरे एक्सेंट का बहुत मजाक उड़ाता है। वैसे जब कोई साउथ से आता है तो लोग ऐसी चीजों पर मजाक कर ही लेते हैं। लेकिन यह सब बहुत पॉजिटिव तरीके से होता है। फिर मैं भी उसे छोड़ती नहीं हूं। हम दोनों एक-दूसरे की खूब खिंचाई करते थे। इसी वजह से सेट का माहौल हमेशा हल्का और मजेदार बना रहता था।'

विज्ञापन

Niharika NM Exclusive Interview: Bhai Tera Star Hai Actress talks about her Bollywood Debut and career
निहारिका एनएम - फोटो : इंस्टाग्राम@niharika_nm

'सोशल मीडिया स्टार्स को फिल्में क्यों मिलती हैं? मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'
इंडस्ट्री में सोशल मीडिया फॉलोअर्स के आधार पर कास्टिंग होने की बहस पर निहारिका ने बेबाकी से अपनी राय रखी। वह कहती हैं, 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या सोचता है। अगर मैं 10 साल से मेहनत कर रही हूं और मुझे अच्छी फिल्म मिल रही है तो मैं जरूर करूंगी। अगर अनफेयर की बात हो रही है, तो दुनिया ही अनफेयर है। इसे बदल नहीं सकते, इसलिए उसी हिसाब से अपना गेम खेलना चाहिए। अगर किसी को सोशल मीडिया से दिक्कत है तो वह भी सोशल मीडिया बना ले। मेरे बारे में कोई कुछ भी बोले, उसका ओपिनियन अपनी जगह सही हो सकता है। मैं लोगों की राय समझती हूं, लेकिन आखिर में करूंगी वही जो मुझे सही लगता है।'

Niharika NM Exclusive Interview: Bhai Tera Star Hai Actress talks about her Bollywood Debut and career
निहारिका एनएम - फोटो : इंस्टाग्राम@niharika_nm

'हमारे पास बार-बार असफल होने का मौका नहीं होता'
डिजिटल स्टार होने की वजह से लोगों की उम्मीदें भी अलग होती हैं। इस पर निहारिका कहती हैं, 'हर कदम पर खुद को साबित करना पड़ता है। हमारे पास सबके सामने बार-बार असफल होने का मौका नहीं होता। दूसरे लोगों को कई मौके मिल जाते हैं... लेकिन बाहर से आने वालों के लिए ऐसा नहीं होता। इसलिए मैं हमेशा बहुत सजग रहती हूं। लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है कि मैं कुछ न कुछ रास्ता निकाल ही लूंगी। मैंने पांच भाषाएं सीखी हैं, इसलिए कहीं न कहीं काम जरूर मिल जाएगा।'

'एक गाने में मैंने बोल दिया- डांस कर लूंगी... फिर फंस गई'
शूटिंग का सबसे मजेदार किस्सा याद करते हुए निहारिका हंसते हुए कहती हैं, 'एक गाना शूट हो रहा था। मैंने बड़े कॉन्फिडेंस से कह दिया कि हां, मैं डांस कर लूंगी। बाद में जब शूट शुरू हुआ तो समझ आया कि मैंने खुद ही अपने लिए मुश्किल खड़ी कर ली। जब लोग गाना देखेंगे, तब उन्हें समझ आएगा कि मुझसे कितना क्रेजी डांस कराया गया है।'

Niharika NM Exclusive Interview: Bhai Tera Star Hai Actress talks about her Bollywood Debut and career
निहारिका एनएम - फोटो : इंस्टाग्राम@niharika_nm

'साउथ और हिंदी इंडस्ट्री में बड़ा फर्क नहीं, बस भाषा और कल्चर बदलता है'
साउथ फिल्मों में काम करने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने को लेकर निहारिका का नजरिया काफी सहज है। वह कहती हैं, 'सच बताऊं तो मुझे कोई बहुत बड़ा फर्क महसूस नहीं हुआ। बस भाषा अलग है और थोड़ा-सा कल्चर बदल जाता है। अच्छी कहानियां और अच्छा काम अब भाषा और बॉर्डर नहीं देखते। मुझे जहां भी अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, वहां का अनुभव शानदार रहा। सबसे जरूरी बात यह है कि मैं आज भी अपने काम को उतना ही एंजॉय करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed