फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Varma Recalled Casting Couch Experience And Said He Tried To Touch Me

विजय वर्मा ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद, कास्टिंग काउच का किस्सा शेयर कर बोले- ‘मुझे छूने की कोशिश…’

Sat, 01 Aug 2026 06:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 01 Aug 2026 06:47 PM IST
सार

Vijay Varma: हाल ही में एक्टर विजय वर्मा ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया था, तब उन्हें कास्टिंग काउच जैसे बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Vijay Varma Recalled Casting Couch Experience And Said He Tried To Touch Me
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsvijayvarma

विस्तार

एक्टर विजय वर्मा आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। ‘गली बॉय’, ‘दहाड़’ और ‘डार्लिंग्स’ जैसी फिल्मों और सीरीज में उन्होंने शानदार काम किया है। लेकिन बॉलीवुड तक उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा।

विज्ञापन

वो मेरे साथ गलत व्यवहार करने लगा
विजय वर्मा ने प्रखर गुप्ता के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘मैंने हैदराबाद में थोड़ी-बहुत मॉडलिंग करने की कोशिश की थी, छोटे लेवल पर। लेकिन वहां एक अजीब मॉडल कोऑर्डिनेटर मिला। वो मेरे साथ गलत व्यवहार करने लगा, जैसे मुझे छूने की कोशिश कर रहा हो। मैंने उससे कहा, ‘भाई ये क्या कर रहे हो?’’

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि इस अनुभव से वह काफी निराश हो गए थे। विजय ने आगे कहा, ‘जब आप नए होते हैं, तो जल्दी हिम्मत टूट जाती है। लेकिन फिर मैंने सोचा कि अगर मुझे एक्टिंग ही करनी है, तो मुझे डटकर सामना करना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Varma Recalled Casting Couch Experience And Said He Tried To Touch Me
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

FTII से भी मिला रिजेक्शन
मॉडलिंग में खराब अनुभव के बाद विजय ने एक्टिंग सीखने का फैसला किया। लेकिन यहां भी रास्ता आसान नहीं था।

उन्होंने बताया, ‘मैं हैदराबाद के सूत्रदार स्कूल ऑफ एक्टिंग गया और कहा कि मुझे एक्टिंग सीखनी है। लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कमिटमेंट और मेहनत चाहिए, ये दो दिन का काम नहीं है। मुझे लगा कि वो मुझे मौका ही नहीं दे रहे।’

इसके बाद विजय ने FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) में अप्लाई किया, लेकिन वहां भी पहली बार में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार कोशिश करने पर उन्हें एडमिशन मिल गया। वहां उन्होंने राजकुमार राव और जयदीप अहलावत जैसे एक्टर्स के साथ पढ़ाई की।

Vijay Varma Recalled Casting Couch Experience And Said He Tried To Touch Me
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsvijayvarma

विजय वर्मा का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा हाल ही में विभु पुरी की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए थे। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी भी थे। यह फिल्म फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म थी।

इसके अलावा विजय हाल ही में वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में भी दिखे, जिसमें एक साधारण कॉटन व्यापारी के गैम्बलिंग डॉन बनने की कहानी दिखाई गई है।

ये भी पढ़ें- 'फर्क नहीं पड़ता... दुनिया अनफेयर है, अपना गेम खेलो', इन्फ्लुएंसर्स को एक्टिंग मिलने की बहस पर बोलीं निहारिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed