शिल्पा शेट्टी ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में किए दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद; शेयर की तस्वीरें
Shilpa Shetty: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए और वहां से एक खूबसूरत और शांत तस्वीर शेयर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिल्पा शेट्टी इन दिनों नेपाल में अपने समय का खूब आनंद ले रही हैं। हाल ही में वे प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैं।
मंदिर में दिखा आध्यात्मिक अंदाज
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर मंदिर से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह हाथ जोड़कर भगवान शिव के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग का पारंपरिक कपड़ा पहना हुआ था और बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखीं।
उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। कई लोगों ने उनके ट्रेडिशनल लुक की तारीफ की और उनकी आस्था की सराहना की।
आस्था से जुड़ी रहती हैं शिल्पा
शिल्पा शेट्टी अक्सर मंदिरों और धार्मिक जगहों पर जाने की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह कई बार कह चुकी हैं कि उनके जीवन में आस्था और कृतज्ञता बहुत मायने रखती है।
पशुपतिनाथ मंदिर के बारे में
नेपाल की राजधानी काठमांडू में बागमती नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। यहां शिव के ‘पशुपति’ रूप की पूजा होती है।
यह मंदिर परिसर बहुत बड़ा है, जिसमें कई छोटे-छोटे मंदिर और ऐतिहासिक संरचनाएं हैं। यह जगह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है और नेपाल के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में गिनी जाती है।
हर साल खासकर महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी हाल ही में कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ में नजर आई थीं, जिसे प्रेम ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, जिशु सेनगुप्ता, नोरा फतेही और रेशमा नानैया भी शामिल हैं।
इसके अलावा शिल्पा इन दिनों ‘मां है ना’ नाम के रियलिटी कुकिंग शो को होस्ट कर रही हैं, जिसमें सेलेब्रिटीज अपने माता-पिता या बच्चों के साथ मिलकर कुकिंग और एंटरटेनमेंट का मजेदार कॉम्बिनेशन पेश करते हैं।
ये भी पढ़ें- 'फर्क नहीं पड़ता... दुनिया अनफेयर है, अपना गेम खेलो', इन्फ्लुएंसर्स को एक्टिंग मिलने की बहस पर बोलीं निहारिका