Spider Man Brand New Day: भारत में 'स्पाइडर मैन 4' की सुनामी; तीसरे ही दिन 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
Spider Man Brand New Day Box Office: फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की रिलीज को आज भारत में तीन दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानिए आज का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बंपर ओपनिंग ली। इसके बाद दूसरे ही दिन फिल्म ने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। तीसरे दिन इसकी कमाई और भी जोरदार है। जानिए फिल्म ने आज शनिवार को कितने कमाए?
पिछले दो दिनों का कलेक्शन कितना रहा?
'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिटल में कलेक्शन जुटाया और 60.60 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। कल शुक्रवार को दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 49.35 कम रहा। हालांकि, यह कमाई पहले दिन के मुकाबले कम थी। मगर, आमतौर पर देखा जाता है कि फिल्मों के कलेक्शन में दूसरे दिन गिरावट आती है। बीते दो दिनों का टोटल कलेक्शन 100 करोड़ से आगे निकल गया था।
तीसरे दिन कितने कमाए नोट?
फिल्म वीकएंड का भरपूर फायदा लेती दिख रही है। इसकी कमाई में बीते दिन के मुकाबले इजाफा देखा गया है। सैकनिल्क पर प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज तीसरे दिन 51.66 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 161.61 करोड़ रुपये हो चुका है।
किस भाषा में कितने कमाए?
भारत में यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी के अलावा साउथ भाषाओं- तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अंग्रेजी भाषा में यह फिल्म सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
- भारत में अंग्रेजी भाषा में फिल्म ने 91.16 करोड़ कमाए हैं।
- हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 55.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- तमिल भाषा में 7.82 करोड़ और तेलुगु भाषा में 7.08 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- वहीं, कन्नड़ में 60 लाख रुपये कमाए हैं और मलयालम में 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म की स्टारकास्ट
'स्पाइडर-मैन 4' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। इसकी तीसरी कड़ी 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशंस भी हैं। इस फिल्म में जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं।