फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   The Legend of Karna Review anup soni samay thakkar shakti singh mahabharat based web series on Sony liv

The Legend of Karna Review: महाभारत के महानायक से बच्चों से मिलाने की अच्छी कोशिश, बेहतर हो सकते थे डायलॉग

Sat, 01 Aug 2026 08:44 PM IST
Akash Khare Akash Khare
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:44 PM IST
सार

The Legend of Karna Review in Hindi: महाभारत के वीर योद्धा सूर्यपुत्र कर्ण को केंद्र में रखकर बनी वेब सीरीज ‘द लीजेंड ऑफ कर्ण’ के पांच एपिसोड हाल ही में रिलीज हुए हैं। यहां जानिए कैसी है यह सीरीज…

विज्ञापन
The Legend of Karna Review anup soni samay thakkar shakti singh mahabharat based web series on Sony liv
द लीजेंड ऑफ कर्ण - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
‘द लीजेंड ऑफ कर्ण’
कलाकार
अनूप सोनी , समय ठक्कर , शक्ति सिंह , मयूर व्यास और सुरुचि वर्मा
लेखक
शरद देवराजन और जीवन जे कांग
निर्देशक
जीवन जे कांग 
निर्माता
 शरद देवराजन , जीवन जे कांग और शेख मकबूल
रिलीज डेट
31 जुलाई 2026
रेटिंग
2.5/5

विस्तार

भारतीय एनिमेशन वर्ल्ड में महाभारत और महाभारत से जुड़े कई युद्धाओं पर एनिमेटेड फिल्में और शोज बने हैं। कृष्णा, पांडव, छोटा भीम और अर्जुन के बाद अब इस फेहरिस्त में सूर्यपुत्र कर्ण का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में सोनी लिव पर पांच एपिसोड की सीरीज ‘द लीजेंड ऑफ कर्ण’ रिलीज हुई। कैसी है यह सीरीज यहां जानिए…

विज्ञापन

The Legend of Karna Review anup soni samay thakkar shakti singh mahabharat based web series on Sony liv
द लीजेंड ऑफ कर्ण - फोटो : X

कहानी 
यह सीरीज महाभारत के योद्धा कर्ण के जीवन पर आधारित है। कहानी कर्ण के युवा अवस्था से शुरू होती है जब वो हस्तिनापुर में होने वाले महाउत्सव और प्रतियोगिता के बारे में सुनते हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होकर कर्ण भी अपना कौशल दिखाना चाहते हैं। वो वहां पहुंचकर अर्जुन और पांडव को एक शेर से बचाते हैं। वहीं जब पांडव, कर्ण को नीचा दिखाते हैं तो वहां उनका साथ देना के लिए दुर्याेधन आ जाता है। कर्ण जब अर्जुन को चुनौती देता है तो दुर्याेधन को बेहद खुशी होती है। उसकी यह हिम्मत देखकर दुर्याेधन उससे मित्रता करने के लिए उसे अपना एक राज्य देकर कर्ण को अंग प्रदेश का राजा घोषित कर देता है। इसके बाद से कर्ण का जीवन पूरी तरह बदल जाता है और वह अपना सर्वस्व हमेशा-हमेशा के लिए दुर्याेधन को अर्पित कर देता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

The Legend of Karna Review anup soni samay thakkar shakti singh mahabharat based web series on Sony liv
द लीजेंड ऑफ कर्ण - फोटो : X

वॉइस ओवर
सीरीज के लिए ‘क्राइम पेट्रोल’ फेम अनूप सोनी ने कर्ण के किरदार को आवाज दी है। किरदार के लिए अनूप ने अपनी आवाज को काफी बदला है। आपको यहां एक बार में उनकी आवाज पहचान में नहीं आती। उन्होंने अपनी तरफ से बेस्ट दिया है पर शायद यहां कोई असल वॉइस आर्टिस्ट होता तो इस किरदार का मजा दोगुना हो जाता है। जिस तरह गुरू द्रोण को वॉइस आर्टिस्ट समय ठक्कर और भीष्म पितामाह को शक्ति सिंह जैसे अनुभवी कलाकारों ने डब किया है, वो सुनकर मजा आता है। शाहिद जाफर ने अपनी आवाज के जरिए दुर्याेधन के किरदार के साथ न्याय किया है। सीरीज में मयूर व्यास, अशोक लोखंडे और सुरुचि वर्मा समेत कई आर्टिस्ट ने अपनी आवाज दी।

विज्ञापन

The Legend of Karna Review anup soni samay thakkar shakti singh mahabharat based web series on Sony liv
द लीजेंड ऑफ कर्ण - फोटो : X

निर्देशन
इस सीरीज का निर्देशन ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ और ‘बाहुबली’ जैसी शानदार एनिमेटेड सीरीज का क्रिएशन कर चुके जीवन जे कांग ने किया है। यहां वो थोड़ा सा चूक गए। भले ही सीरीज में जबरदस्ती का हो-हल्ला नहीं है पर यह सीरीज तय नहीं कर पाती कि यह बच्चों के लिए बनाई गई है या बड़ों के लिए। एक्शन सीन कुछ जगह बेहद बचकाने और दैत्य सच से परे हैं। वहीं डायलॉग भी थोड़े बेहतर किए जा सकते थे। हालांकि, इसमें बिना बात का ड्रामा और इमोशंस नहीं डाले गए पर आपको बांध कर रखने वाला मसाल मिसिंग है।

 

The Legend of Karna Review anup soni samay thakkar shakti singh mahabharat based web series on Sony liv
द लीजेंड ऑफ कर्ण - फोटो : X

देखें या नहीं?
महावीर कर्ण के जीवन से रूबरू होना चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं। बच्चों को भी दिखाई जा सकती है। छोटे-छोटे पांच एपिसोड हैं इसलिए आप ज्यादा बोर नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed