Spider Man Brand New Day: दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंची 'स्पाइडर मैन 4'; कितना हुआ कलेक्शन?
Spider Man Brand New Day Box Office: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' कल 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारत में इसने धांसू शुरुआत की। जानिए आज दूसरे दिन कलेक्शन कैसा रहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीयू की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ छा गई है। कल गुरुवार को इसने पहले ही दिन कमाई के मामले में अर्धशतक जड़ दिया। आज दूसरे दिन भी इसका जलवा बरकरार है। जानिए आज इसने कितने नोट छापे?
दूसरे दिन कितना रहा 'स्पाइडर मैन 4' का कलेक्शन?
डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी 'स्पाइडर मैन 4' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं। कल इसने शानदार अंदाज में खाता खोला।
- गुरुवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- आज शुक्रवार को दूसरे दिन शुरुआती आंकड़ों में कमाई 31.87 करोड़ रुपये है।
100 करोड़ के करीब टोटल कलेक्शन?
हॉलीवुड फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 92.47 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंच गई है और बहुत संभव है कि अंतिम आंकड़े सामने आने तक 100 करोड़ी बन ही जाए।
फिल्म में मिला एक्शन और इमोशंस का डोज
'स्पाइडर-मैन 4' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। इसकी तीसरी कड़ी 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' साल 2021 में रिलीज हुई थी।कहानी की बात करें तो इस बार फिल्म बड़े मल्टीवर्स सरप्राइज के बजाय पीटर पार्कर के स्ट्रगल और उसकी जिंदगी को पेश करने पर ज्यादा भरोसा करती है। फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशंस भी हैं।
हिंदी और साउथ भाषाओं में हुई है रिलीज
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भारत में व्यापक स्तर पर रिलीज हुई है। इसे हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। कमाई के मामले में इसने पहले दिन अपने पिछले पार्ट 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' को पीछे छोड़ दिया। साथ ही 'एवेंजर्स- एंडगेम' का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।