Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूरा' पर डॉक्यूमेंट्री का एलान, जानिए कब और कहां देख सकेंगे?
Documentary on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक डॉक्यूमेंट्री आने वाली है, जिसका एलान किया गया है। जानिए यह कब और कहां रिलीज होगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'ऑपरेशन सिंदूर' पर डॉक्यूमेंट्री का एलान किया गया है। आज शुक्रवार को डिस्कवरी चैनल इंडिया ने 'डिक्लासिफाइड- ऑपरेशन सिंदूर' नाम की डॉक्यूमेंट्री की घोषणा की है। यह डॉक्यूमेंट्री पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई की योजना, उसे अंजाम देने और उसके प्रभाव पर आधारित होगी।
कब और कहां होगा सीरीज का प्रीमियर?
'ऑपरेशन सिंदूर' डॉक्यूमेंट्री सीरीज का प्रीमियर अगस्त में आजादी के पर्व पर होगा। सीरीज 15 अगस्त, 2026 को खास तौर पर डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस पर दिखाई जाएगी। इसमें पहला भाग रात 9 बजे और दूसरा भाग रात 10 बजे प्रसारित होगा।
डॉक्यूमेंट्री में क्या होगा खास?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक प्रेस नोट में कहा गया है कि यह अनोखी डॉक्यूमेंट्री भारत के मिलिट्री लीडरशिप के प्रतिनिधियों, जमीनी स्तर पर काम करने वाले जवानों, डिफेंस एक्सपर्ट्स और पत्रकारों को दिखाएगी। इसके जरिए दर्शकों को 88 घंटे तक चले संघर्ष के दौरान पर्दे के पीछे हुए ऑपरेशन की झलक देखने को मिलेगी।
'भारत की प्रतिक्रिया को दिखाती है सीरीज'
पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह सीरीज भारत की प्रतिक्रिया को दिखाती है, जिसमें शुरुआती रणनीतिक चर्चाओं और सैन्य तैयारियों से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को शुरू करने और उसे अंजाम देने तक की पूरी प्रक्रिया शामिल है। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में साउथ एशिया के लिए फैक्टुअल एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और किड्स के हेड, साई अभिषेक ने कहा, 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में हम दर्शकों तक ऐसी असरदार कहानियां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उन्हें अपने आस-पास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करें'।
साई अभिषेक ने आगे कहा, सीरीज 'ऑपरेशन सिंदूर' के साथ हमारी नई 'डीक्लासिफाइड' फ्रैंचाइजी की भी शुरुआत हो रही है। इसके जरिए हमारा मकसद दर्शकों को इतिहास बदलने वाले अहम पलों के करीब लाना है। इस पहली डॉक्यूमेंट्री के लिए हमें भारत की तीनों सेनाओं के लोगों, खास जानकारों और ऑपरेशन से सबसे करीब से जुड़े लोगों के नजरिए को सामने लाने का मौका मिला है, जो हमारे लिए सम्मान की बात है।