{"_id":"6a6cce42d6d58945430c8bd4","slug":"rashmika-mandanna-reportedly-suffered-injury-on-film-set-while-filming-a-dance-sequence-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेट पर रश्मिका मंदाना को लगी गंभीर चोट? डांस सीक्वेंस के दौरान हुआ हादसा; डॉक्टर ने दी छह हफ्ते आराम की सलाह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सेट पर रश्मिका मंदाना को लगी गंभीर चोट? डांस सीक्वेंस के दौरान हुआ हादसा; डॉक्टर ने दी छह हफ्ते आराम की सलाह
Fri, 31 Jul 2026 10:04 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:04 PM IST
सार
Rashmika Mandanna Injured: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म के सेट पर हादसा होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते अभिनेत्री को करीब छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है। चोट उनकी आने वाली फिल्म के मुश्किल एक्शन और डांस सीक्वेंस के दौरान लगी है।
विज्ञापन
शूटिंग पर लौटने में लगेगा वक्त
खबरों के मुताबिक, एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के कूल्हे की टेंडन पूरी तरह से अलग हो गई। इस चोट की वजह से उन्हें छह हफ्ते आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। इसके चलते अभिनेत्री को वापस शूटिंग पर लौटने में अब कुछ समय लगेगा। बता दें कि रश्मिका इन दिनों फिल्म 'रणबाली' और 'मैसा' की तैयारियों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर्स ने क्या कहा?
मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चोट की गंभीरता पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे मामले आमतौर पर प्रोफेशनल एथलीट्स में ही देखने को मिलते हैं। रश्मिका को लगी चोट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्मों की शूटिंग में कितना ज्यादा शारीरिक जोर लगाना पड़ता है। खबरों के अनुसार, डॉक्टरों ने रश्मिका को एक व्यवस्थित रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरने की सलाह दी है, ताकि शूटिंग फिर से शुरू करने से पहले वे पूरी तरह स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी के बाद उन्होंने अपनी नई फिल्म 'मैसा' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। ‘मैसा’ का निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं, जबकि इसे अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह फिल्म गोंड जनजाति की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। रश्मिका इसमें एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वे अपने एक्टर-पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगी।