फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shubhangi Atre Worked Non Stop For 6 Days During Kasturi She Used To Sleep In Her Vanity Van

‘वैनिटी वैन में ही सोती थी’, ‘कस्तूरी’ के दौरान शुभांगी अत्रे ने 6 दिन बिना रुके किया काम; अनुभव किया साझा

Fri, 31 Jul 2026 10:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 31 Jul 2026 10:16 PM IST
सार

Shubhangi Atre: टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने एकता कपूर के शो में काम करते समय कितनी मुश्किलें झेली थीं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Shubhangi Atre Worked Non Stop For 6 Days During Kasturi She Used To Sleep In Her Vanity Van
शुभांगी अत्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

टीवी एक्टर्स अक्सर बताते हैं कि सेट पर काम के घंटे बहुत ज्यादा होते हैं, कभी-कभी तो उन्हें ठीक से सोने का समय भी नहीं मिलता और शूट के बीच-बीच में ही झपकी लेनी पड़ती है। हाल ही में शो द मेल फेमिनिस्ट में शुभांगी ने इसी बारे में बात की।

विज्ञापन

शुरुआती दिनों में लगातार काम किया
शुभांगी ने बताया, ‘जब मैं बालाजी के साथ काम कर रही थी, तो कई बार मुझे तीन दिन तक पैक-अप ही नहीं मिलता था। ‘कस्तूरी’ करते समय मैं हर सीन में होती थी। ऐसा लग रहा था जैसे 24 तारीख को शो ऑन-एयर होना था और मेरा सिलेक्शन 21 को हुआ था। एकता मैम को कोई लड़की पसंद नहीं आ रही थी और बार-बार रिप्लेसमेंट हो रहे थे।’

विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में उन्होंने ‘कस्तूरी’ करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैं ‘कसौटी जिंदगी की’ कर रही थी, तभी हमारे एपी अभिषेक आए और बोले कि एकता मैम बुला रही हैं। मैंने मना कर दिया कि मैं पहले से ही एक शो में दिन-रात काम कर रही हूं, दूसरा नहीं करना चाहती। लेकिन उन्होंने कहा कि आप एकता मैम को मना नहीं कर सकते।’

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभांगी ने आगे कहा, ‘वही मेरे जीवन का टर्निंग पॉइंट बन गया। 21 को मेरा सिलेक्शन हुआ और 27 को जाकर मेरा पैक-अप हुआ। मैं वैनिटी वैन में ही सोती थी। एक सेट से दूसरे सेट जाना, मेकअप के ऊपर मेकअप करना- बस यही चलता रहता था।’

Shubhangi Atre Worked Non Stop For 6 Days During Kasturi She Used To Sleep In Her Vanity Van
शुभांगी अत्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘कस्तूरी’ के बारे में
2007 में आए इस शो में करण पटेल और शुभांगी अत्रे लीड रोल में थे। कहानी एक साधारण लेकिन मजबूत लड़की कस्तूरी की थी, जिसकी जिंदगी अमीर और ताकतवर रॉबी से मिलने के बाद बदल जाती है।

Shubhangi Atre Worked Non Stop For 6 Days During Kasturi She Used To Sleep In Her Vanity Van
भाभीजी घर पर हैं - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरी बार ‘भाभीजी घर पर हैं!’ में आई थीं नजर
शुभांगी अत्रे को आखिरी बार ‘भाभीजी घर पर हैं!’ में अंगूरी के रोल में देखा गया था, जिसे उन्होंने करीब 9 साल तक निभाया। साल 2025 में उनकी जगह शिल्पा शिंदे को ले लिया गया।

वहीं, 2026 में वह फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ में भी नजर आईं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें- सेट पर रश्मिका मंदाना को लगी गंभीर चोट? डांस सीक्वेंस के दौरान हुआ हादसा; डॉक्टर ने दी छह हफ्ते आराम की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed