'एक वक्त था जन्मदिन चुपचाप गुजर जाते थे'; बर्थडे पर फैंस का प्यार देख भावुक हुए सोनू सूद; साझा कीं तस्वीरें
Sonu Sood Birthday Celebration: अभिनेता सोनू सूद ने कल 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने यह स्पेशल दिन फैंस के साथ सेलिब्रेट किया। आज शुक्रवार को इसकी झलकियां शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिन गुरुवार को सोनू सूद ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्हें चाहने वालों ने खूब प्यार दिया और शुभकामनाएं भेजीं। एक्टर ने अपना बर्थडे फैंस के साथ ही सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया है। इस दौरान सोनू भावुक हो गए।
जन्मदिन पर क्यों भावुक हुए सोनू सूद?
सोनू सूद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इमोशनल दिखे। वे अपने उन पुराने दिनों को याद करते दिखे, जब वे मायानगरी में आए थे और जन्मदिन चुपचाप बीत जाया करते थे। अब जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में सेलिब्रेट होते देख सोनू सूद को वही दिन याद हो आए। उन्होंने फैंस का तहे दिल से आभार जताया है।
बोले- 'शब्द कम पड़ रहे हैं'
सोनू सूद ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'एक समय था, जब मैं पंजाब से सिर्फ सपने लेकर आया था और जन्मदिन चुपचाप बीत जाते थे। आज, देश के हर कोने से मिल रहे आपके प्यार ने मुझे इतना अभिभूत कर दिया है कि शब्द कम पड़ रहे हैं। मुझे इतना सौभाग्यशाली महसूस कराने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद'।
There was a time when I came from Punjab with nothing but dreams, and birthdays passed quietly. Today, your love from every corner of the country humbles me beyond words..thank you for making me feel so blessed. 🙏❤️ pic.twitter.com/psxZKeFNlz
— sonu sood (@SonuSood) July 31, 2026
'गरीबों के मसीहा' हैं सोनू सूद
सोनू सूद भारतीय सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में उन्हें 'दबंग', 'शूटआउट एट वडाला', 'एंटरटेनमेंट', 'आर. राजकुमार', 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनय के अलावा, वे एक समाजसेवी भी हैं। वे 'सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन' नाम का एक NGO चलाते हैं। कोरोनाकाल में एक्टर ने लोगों की खूब मदद की थी। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं, इसलिए उन्हें 'गरीबों का मसीहा' भी कहा जाता है।