फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress BJP Mp Kangana Ranaut responded to Trolls using her movie clips to criticise her remarks on Zen Z

'युवाओं को गुमराह मत करिए',  अपनी फिल्मों के सीन का इस्तेमाल कर ट्रोल करने वालों को कंगना ने दिया करारा जवाब

Fri, 31 Jul 2026 11:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 31 Jul 2026 11:35 PM IST
सार

Kangana Ranaut Hits Back At Trolls: अभिनेत्री कंगना रनौत जेन-जी पर अपनी 'जनरेशन गटर' वाली विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसके बाद कंगना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन
Actress BJP Mp Kangana Ranaut responded to Trolls using her movie clips to criticise her remarks on Zen Z
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

विस्तार

नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर बीते दिनों हुए छात्र प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जेन-जी शामिल हुए। इस दौरान कुछ युवाओं की भाषा काफी अमर्यादित देखी गई। गाली-गलौज का इस्तेमाल किया गया। इस पर कंगना रनौत ने जेन-जी को कथित तौर पर 'जनरेशन गटर' कहा था। कंगना की इस टिप्पणी पर हंगामा हुआ। अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की फिल्मों के बोल्ड सीन्स के क्लिप का इस्तेमाल कर कुछ नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा करने वालों को कंगना ने करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन


कंगना को किया जा रहा ट्रोल
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को उनकी हालिया टिप्पणी पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। कंगना ने यह विवादित बयान Gen-Z को लेकर दिए थे। इसके बाद देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स कंगना के फिल्मी किरदारों की तस्वीरें और वीडियो क्लिप साझा कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस पर कंगना की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन


कंगना रनौत ने क्या लिखा?
कंगना रनौत ने आज शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'आप मेरी उन फिल्मों के किरदारों के क्लिप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, जिनके लिए मुझे लाखों-करोड़ों मिलते है  या उन बड़े इवेंट्स के वीडियो का इस्तेमाल करना चाहते हैं, जहां मैं अपनी टीम और सिक्योरिटी के बीच घिरी होती हूं? क्या आप इनका इस्तेमाल करके किसी कमजोर टीनएजर को यह यकीन दिलाना चाहते हैं कि वह भी सड़कों पर, स्कूल के फंक्शन में या घटिया क्लबों में वैसा ही कर सकती हैं? क्या यह एक ही बात है? युवाओं को गुमराह मत कीजिए, यह एक ही बात नहीं है। आज आप दूसरों के बच्चों को गुमराह कर रहे हैं, कल आपकी बारी होगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना रनौत ने विपक्षी पार्टी के नेता पर साधा निशाना
अपने बयानों को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच कंगना रनौत ने कहा कि ऐसी तुलनाओं का इस्तेमाल कमजोर मन वाले किशोरों को प्रभावित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। कंगना रनौत ने विपक्षी पार्टी के एक नेता के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। यह बयान तब आया था जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मंडी लोकसभा सीट जीती थी। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं और उन्हें यह मानने में कोई शर्म नहीं है कि उनके पेशे में उन्हें किसी किरदार की जरूरतों के हिसाब से ढलना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed