फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Renuka Shahane Exclusive Interview Actress Talk About Her Personal And Married Life With Ashutosh Rana

Exclusive: 'विलेन से शादी कैसे कर ली?' रेणुका शहाणे ने खोले अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े राज

Fri, 31 Jul 2026 04:23 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:23 PM IST
सार

Renuka Shahane Exclusive Interview: हाल ही में अपनी मराठी वेब सीरीज 'अगं आई अहो आई' को लेकर अमर उजाला से रेणुका शहाणे ने लंबी बातचीत की। इस दौरान अपने निजी और वैवाहिक जीवन को लेकर भी कई बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन
Renuka Shahane Exclusive Interview Actress Talk About Her Personal And Married Life With Ashutosh Rana
रेणुका शहाणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया ने कलाकारों और ऑडियंस के बीच की दूरी काफी कम कर दी है। अब लोग अपनी बात सीधे कलाकारों तक पहुंचा देते हैं। वहीं अभिनेत्री रेणुका शहाणे का मानना है कि इस बदलाव के साथ ट्रोलिंग भी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। कई बार लोग बिना वजह भी नकारात्मक टिप्पणियां कर देते हैं। इतना ही नहीं आज भी कई लोग उनके पति और अभिनेता आशुतोष राणा को उनके पर्दे पर निभाए गए खलनायक वाले किरदारों से जोड़कर देखते हैं।

विज्ञापन

मराठी वेब सीरीज 'अगं आई अहो आई' के प्रमोशन के दौरान अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने सोशल मीडिया, ट्रोलिंग, आशुतोष राणा की छवि और अपनी 25 साल की शादी पर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन

Renuka Shahane Exclusive Interview Actress Talk About Her Personal And Married Life With Ashutosh Rana
रेणुका शहाणे - फोटो : इंस्टाग्राम@

'सोशल मीडिया ने कलाकारों और दर्शकों के बीच की दूरी कम कर दी है'
रेणुका शहाणे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि आजकल लोग पहले से बहुत ज्यादा मुखर हो गए हैं। उनके पास सोशल मीडिया के जरिए सीधे कलाकारों तक पहुंचने का मौका है। वह अपने विचार बहुत आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। पहले लोगों का संपर्क लेटर यानी पत्र के जरिए होता था। अब आप सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डालिए और कुछ ही मिनटों में उसका रिएक्शन मिलने लगता है। मुझे लगता है कि पहले कलाकारों और ऑडियंस के बीच जो थोड़ा-सा फासला हुआ करता था, वह अब काफी कम हो गया है। लोग अब आसानी से आप तक पहुंच जाते हैं। लेकिन इसकी एक नकारात्मक बात भी है। ट्रोलिंग पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। कई बार लगता है कि सोशल मीडिया कुछ लोगों के लिए अपनी भड़ास निकालने का जरिया बन गया है।' 

Renuka Shahane Exclusive Interview Actress Talk About Her Personal And Married Life With Ashutosh Rana
अभिनेत्री रेणुका शहाणे - फोटो : अमर उजाला

'सूर्योदय की तस्वीर पर भी लोगों ने नेगेटिव कमेंट कर दिए'
रेणुका कहती हैं, 'एक दिन मैंने सूर्योदय की एक बहुत सुंदर तस्वीर पोस्ट की थी। सूरज तो रोज उगता है और उसी की वजह से हमें जीवन मिलता है। मुझे वह सनराइज बहुत खूबसूरत लगा इसलिए मैंने उसे कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। लेकिन उस पर भी लोगों ने नेगेटिव कमेंट करने शुरू कर दिए। किसी ने लिखा कि आप कितनी प्रिविलेज्ड हैं। कुछ लोग तो सूरज देखने की स्थिति में भी नहीं हैं। मेरा मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था। मैंने तो सिर्फ एक खूबसूरत पल साझा किया था।'
वह आगे कहती हैं, 'नेगेटिव चीजें जल्दी बिकती हैं। एक व्यक्ति कमेंट करता है, फिर उसके नीचे कई और लोग जुड़ जाते हैं। पता नहीं लोगों को उसमें क्या मजा आता है। पहले ऐसा नहीं था लेकिन अब यह बहुत बढ़ गया है।' 

विज्ञापन

Renuka Shahane Exclusive Interview Actress Talk About Her Personal And Married Life With Ashutosh Rana
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @renukash710

'लोग पूछते हैं-आपने विलेन से शादी कैसे कर ली'
फैंस के दिलचस्प कमेंट का जिक्र करते हुए रेणुका कहती हैं, 'कई बार लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने विलेन से शादी कैसे कर ली। वह मुझे 'हम आपके हैं कौन' फिल्म की पूजा और मेरे पति आशुतोष राणा को फिल्म 'संघर्ष' वाले किरदार से जोड़कर देखते हैं। तब मैं लोगों से हमेशा कहती हूं कि आपको हमारी असल जिंदगी के बारे में कुछ पता नहीं है। मैं पूजा जितनी अच्छी नहीं हूं और राणा जी भी 'संघर्ष’ फिल्म वाले किरदार जैसे बिल्कुल नहीं हैं।'
रेणुका आगे कहती हैं, 'नेगेटिव कमेंट्स को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए। मैं तो यही सोचती हूं कि अगर कोई बिना वजह किसी दूसरे के लिए इतना नेगेटिव लिख रहा है तो शायद उसकी अपनी जिंदगी में ही बहुत परेशानियां होंगी। अगर आपकी जिंदगी सुखद है तो आप किसी और के लिए इस तरह के नेगेटिव कमेंट नहीं करेंगे।' 

Renuka Shahane Exclusive Interview Actress Talk About Her Personal And Married Life With Ashutosh Rana
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @renukash710

'25 साल बाद भी हमारे रिश्ते में प्रेम और आदर बढ़ा है'
पिछले महीने रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा ने शादी की 25वीं सालगिरह परिवार और करीबी दोस्तों के साथ खास अंदाज में मनाई। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे से किए अपने शादी के वादे भी फिर से दोहराए। अभिनेत्री ने इस पर कहा, 'जब हम शादी करते हैं, चाहे वह प्रेम विवाह ही क्यों न हो तब भी हम अपने भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि सब कुछ अच्छा चले, लेकिन शादी अपने आप में एक तरह का दांव होती है। इसलिए यह हमारे लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है कि इतने साल बाद भी हमारे रिश्ते में प्रेम, आदर और अपनापन पहले से ज्यादा बढ़ा है।'
वह आगे कहती हैं, 'मेरे लिए शादी दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। यह खून का रिश्ता नहीं होता, लेकिन फिर भी सबसे खास होता है। मैं राणा जी के साथ इस रिश्ते को उसी तरह महसूस करती हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसा जीवनसाथी मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed