Mukesh Khanna: 'देर होने से पहले इन कॉकरोच को बाहर फेंको’, प्रोटेस्ट में शामिल हुए जेन जी पर भड़के मुकेश खन्ना
Mukesh Khanna: अभिनेता मुकेश खन्ना ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी बात रखी है। उन्होंने उन छात्रों को चेतावनी दी है, जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया था। उन्होंने लोगों से एक अपील भी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुकेश खन्ना ने दी ये सलाह
मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सीजेपी की आलोचना की है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इन कॉकरोच को बाहर फेंक दो। घर में जब कॉक्रोच आ जाते हैं, तो हम क्या करते हैं? उन्हें ढूंढ कर, पकड़ कर, उठा कर बाहर फेंक आते हैं। इनके साथ भी ऐसा ही कीजिए। जो बच्चे इनके बहकावे में आकर, जोश में बहुत ही गलत बोल गए हैं। उनको मेरी चेतावनी है, तुम्हारा स्टेटमेंट इतिहास में रिकॉर्ड हो गया है।'
उन्होंने आगे लिखा 'तुम इनकी संगत में खुद भी गंदी नाली के कीड़े बन गए हो। इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा। कोई पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगी। कई लोग तुम्हें नौकरी देने में हिचकिचाएंगे। सरकारी मदद बंद हो जाएगी। शायद तुम्हें कई वीजा भी ना मिले।'
Kiara Advani: 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने कियारा आडवाणी को जन्मदिन पर दिया तोहफा? पोस्टर जारी कर लिखी प्यारी बात
क्या बोले मुकेश खन्ना?उन्होंने कहा कि अगर 25 वर्षों के बाद हमारा देश इनके कंधों पर टिकेगा तो आप समझ सकते हैं कि हमारा देश कहां जाएगा। ये वो लोग नहीं हैं जिन्होंने नीट विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की थी। ये लोग सरकार गिराने का इरादा रखने वाले लोग हैं। प्रदर्शन के बाद पार्टियां करने वाले लोग हैं। ये आंदोलन छात्रों का आंदोलन नहीं था। ये बाहरी पैसों से किया गया आंदोलन था। ये हमारे देश के छात्र नहीं है। छात्र कभी इतनी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अपना करियर बर्बाद होने से पहले आप लोग संभल जाएं।
आपको बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर सीजेपी ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी हिस्सा लिया था। विरोध प्रदर्शन के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। सीजेपी और छात्रों के विरोध प्रदर्शन की भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी आलोचना की है।