फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raghav Juyal Says People Send Bizarre Dms on Social Media

‘शादी कर लो लाइफ बन जाएगी…’, किसने दिया राघव जुयाल को प्रपोजल? अजीब चीजों के लिए लोग मांगते हैं पैसे

Fri, 31 Jul 2026 12:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Jul 2026 12:02 PM IST
सार

Raghav Juyal Receives Marriage Proposal: इन दिनों राघव जुयाल का नाम शहनाज गिल के साथ जोड़ा जा रहा है, जबकि दोनों एक-दूसरे को दोस्त बताते हैं। हाल ही में राघव जुयाल ने बताया कि उन्हें कौन शादी के लिए प्रपोजल भेजता है? 

विज्ञापन
Raghav Juyal Says People Send Bizarre Dms on Social Media
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal

विस्तार

इन दिनों राघव जुयाल फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों इस फिल्म को लेकर उन्होंने कई इंटरव्यू दिए, इसी दौरान बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें शादी के प्रपोजल मिलते हैं, लड़कियां अजीब और अटपटे मैसेज लिखकर भेजती हैं। साथ ही कुछ अन्य लोग भी अजीब-अजीब चीजों के लिए उन्हें पैसे मांगते हैं। 

विज्ञापन


कौन भेजता है शादी के लिए प्रपोजल?
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए गए एक इंटरव्यू में राघव कहते हैं, ‘मुझे लड़कियां सोशल मीडिया पर डीएम करती हैं, मैसेज करती हैं कि मुझसे शादी कर लो लाइफ बन जाएगी।मैं सोचता हूं कि ऐसी कौन सी लड़की है कि जिससे शादी करके लाइफ बन जाएगी।’
विज्ञापन

राघव जुयाल आगे कहते हैं, ‘कई लोग तो शराब पीने के लिए मुझसे सोशल मीडिया पर पैसे मांगते हैं। कहते हैं कि आज मौसम अच्छा पैसे भेज दो।'  

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

Raghav Juyal Says People Send Bizarre Dms on Social Media
राघव जुयाल और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों जुड़ा था शहनाज गिल और राघव जुयाल का नाम? 
राघव ने तो शादी वाली बात मजाक में कही लेकिन इन दिनों करीबी दोस्त शहनाज गिल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। सवाल है कि आखिर इनका नाम क्यों एक-साथ जोड़ा गया। तो बता दें कि राघव जुयाल और शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने दोनों की केमिस्ट्री को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, बाद में राघव जुयाल ने इन चर्चाओं पर सफाई देते हुए कहा था कि सलमान खान ने सिर्फ मजाक किया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनके और शहनाज के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं था। 

बर्थ डे पार्टी में साथ दिखे 
हाल ही में दोनों राघव की बर्थ डे पार्टी में साथ दिखे। यहां पर जिस तरह से राघव ने शहनाज का ख्याल रखा, उसे देखकर फैंस को लगा कि इनके बीच जरूर कोई खिचड़ी पक रही है। लेकिन इन बातों के बावजूद राघव और शहनाज एक-दूसरे को बस अच्छा दोस्त बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed