‘रामायण’ के ट्रेलर में लारा दत्ता के पहनावे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल; जानें क्यों किया ट्रोल?
Lara Dutta Trolling: फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। ट्रेलर में लारा दत्ता रानी कैकेयी के रोल में नजर आ रही हैं। उनका एक लुक फैंस को अखर रहा है। जानिए, आखिर मेकर्स से लारा दत्ता का लुक तैयार करने में कहां चूक हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर गुरुवार को मेकर्स ने रिलीज किया। ट्रेलर में कुछ बातें ऐसी थीं, जो सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस की समझ से परे थीं। इस वजह से ट्रेलर को लेकर ट्रोलिंग भी शुरू हो चुकी। खासकर लारा दत्ता इस ट्रोलिंग के निशाने पर हैं। उनका एक लुक फैंस को ‘रामायण’ फिल्म के अनुरूप नहीं लग रहा है। आखिर, किस तरह का था उनका लुक, जो अब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में है।
टीवी सीरियल के पहनावे से की तुलना
‘रामायण’ की कहानी त्रेता युग की है, लेकिन लारा दत्ता ने कैकेयी के रूप स्टोन एंब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी है, सिल्क का प्लेन ब्लाउज पहना है। यूजर्स ने पूछा कि कौन फिल्म के लिए ऐसे डिजाइन, ड्रेस बना रहा है। लारा दत्ता का यही लुक ट्रोलिंग की वजह बन गया है। एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘लारा दत्ता सचमुच ऐसी लग रही हैं जैसे वह किसी टीवी सीरियल की शूटिंग कर रही हों, न कि रामायण की।’ एक अन्य यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘लारा दत्ता रामायण के समय-काल के अनुसार बिना किसी बदलाव के अपने खुद के कपड़े लेकर आईं।’ इसी तरह की बातें कई यूजर्स ने की हैं। कुछ लोगों का कहना है कि राम भगवान के किरदार में रणबीर कपूर का लुक वाल्मिकी रामायण से प्रेरित लगता है।
Lara Dutta brought her own wardrobe without any alterations as per samay- kaal of Ramayan pic.twitter.com/uEMvwVuYsa
— pragya प्रज्ञा (@pragya_barthwal) July 30, 2026
Lara Dutta looks like a character from some Ekta Kapoor serial 😂😂#RamayanaTrailer pic.twitter.com/vd0lJ0euOp
— SanghiDentico🇮🇳,🚩🚩🕉️ (@priyathedentico) July 31, 2026
‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अरुण गोविल, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत, रवि दुबे, यश, फैसल खान जैसे उम्दा कलाकार नजर आएंगे। रावण का किरदार यश निभा रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों ने वीएफएक्स की जमकर तारीफ की है।