फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dipika Chikhlia Defends Ramayana Movie Actor Ranbir Kapoor Amid Criticism

टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने ट्रोलिंग के बीच दिया रणबीर कपूर का साथ; बोलीं- ‘उनकी किस्मत कितनी अच्छी है…’

Fri, 31 Jul 2026 10:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Jul 2026 10:59 AM IST
सार

Dipika Chikhlia Defends Ranbir Kapoor: फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ, इसकी चर्चा कई फिल्मी कलाकार भी कर रहे हैं। साथ ही भगवान राम की भूमिका निभाने पर रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। इस पर टीवी सीरियल ‘रामायण’ से चर्चित हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया उनके समर्थन में उतर आई हैं। 

विज्ञापन
Dipika Chikhlia Defends Ramayana Movie Actor Ranbir Kapoor Amid Criticism
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम@dipikachikhliatopiwala

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए। कई लोग इस बात के लिए अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्मों के किरदार इसकी वजह हैं। ऐसे में दीपिका चिखलिया उनका साथ दे रही हैं। रणबीर कपूर के बचाव में वह क्या बोलीं, जानिए। 

विज्ञापन


रणबीर कपूर को दीपिका चिखलिया ने सराहा
हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में दीपिका चिखलिया ने कहा, ‘एक एक्टर के लिए अलग-अलग तरह के किरदार निभा पाना बहुत अच्छी बात है। जो इंसान 'बर्फी' में काम कर सकता है, वह 'एनिमल' में भी काम कर सकता है। जो 'एनिमल' में काम कर सकता है, वह राम का किरदार भी निभा सकता है। सोचिए, उनकी किस्मत कितनी अच्छी है कि उन्हें ऐसे रोल मिले। वह बहुत लकी हैं और यह बहुत अच्छी बात है कि वह ऐसा कर रहे हैं।’  
विज्ञापन


नीतीश भारद्वाज ने भी दी रणबीर कपूर को जरूरी सलाह
एक तरफ दीपिका चिखलिया रणबीर कपूर को सपोर्ट कर रही हैं। वहीं टीवी पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पोस्ट करके रणबीर कपूर को एक जरूरी हिदायत दी है। वह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, 'आरके एक एक्टर के तौर पर मैंने हमेशा आपको पसंद किया है, लेकिन अब भारत की विरासत, मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों को बनाए रखने की आपकी सामाजिक जिम्मेदारी शुरू होती है। इसलिए अब 'एनिमल' जैसी फिल्में न करें। भले ही आपको ज्यादा पैसे का ऑफर किया जाए। कृपया, अपनी वाणी को और दूषित न करें। भारत के पास आपकी एक्टिंग की काबिलियत को संतुष्ट करने के लिए काफी कहानियां हैं। मुझे बस उम्मीद है कि भारतीय दर्शक साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे और मैं फिल्म में कहीं मृदंगम और मंजीरे की आवाज के बीच तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुन सकूंगा। हर भारतीय की आत्मा में इस महाकाव्य की यही आवाज बसी है। नितेश तिवारी की इस शानदार फिल्म को बनाने की मेहनत के सम्मान में मैं 'रामायण' को कम से कम 5 बार देखना चाहूंगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dipika Chikhlia Defends Ramayana Movie Actor Ranbir Kapoor Amid Criticism
'रामायण' फिल्म की स्टार कास्ट - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार 
‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अरुण गोविल, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत, रवि दुबे, यश, फैसल खान जैसे उम्दा कलाकार नजर आएंगे। रावण का किरदार यश निभा रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों ने वीएफएक्स की जमकर तारीफ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed