Jana Nayagan-The Odyssey BO: 'स्पाइडर मैन 4' की दस्तक से 'द ओडिसी' की कमाई पर असर? जानिए 'जन नायकन' का हाल
Jana Nayagan-The Odyssey Collection: आज 30 जुलाई को दो नई फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। वहीं, पहले से सिनेमाघरों में विजय अभिनीत 'जन नायकन' और हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' लगी हुई हैं। जानिए इनका कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित टॉम हॉलैंड की फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच आज 30 जुलाई को अभिनेता की फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' भी रिलीज हो गई है। वहीं, थलापति विजय की 'जन नायकन' भी थिएटर्स में हैं। जानिए गुरुवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस
थलापति विजय की 'जन नायकन' शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। कल बुधवार को सातवें दिन इस फिल्म ने 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज आठवें दिन इस फिल्म ने 2.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 151.93 करोड़ रुपये हुआ है।
- हिंदी में 'जन नायकन' ने टोटल 13.42 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में यह 'जन नेता' के नाम से लगी है।
- तमिल भाषा में 129.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
- तेलुगु भाषा में इस फिल्म ने 8.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' को भारत में खूब प्यार मिल रहा है। यह फिल्म यहां 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। कमाई की बात करें तो इसने बीते दिन बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आज 14वें दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 133.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का कितना पड़ा असर?
टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन 4' आज 30 जुलाई को भारत में रिलीज हो गई है। इसकी रिलीज से फिल्म 'द ओडिसी' का कलेक्शन प्रभावित हुआ है। बता दें कि 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने ओपनिंग डे पर 39.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है।