फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Batwara 1947 Poster Made By AI Create Kanikka Kapur uncanny Resemblance With Kiara Advani

एआई पोस्टर बनाने के चक्कर में ट्रोल हुए ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स, कनिका कपूर में दिखी कियारा आडवाणी की झलक

Fri, 31 Jul 2026 12:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Jul 2026 12:58 PM IST
सार

Batwara 1947 Poster Trolling: एआई का इस्तेमाल करना ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स को भारी पड़ गया। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग हो रही है। फिल्म की एक्ट्रेस कनिका, कियारा आडवाणी जैसी नजर आने लगीं। जानिए, इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा? 

विज्ञापन
Batwara 1947 Poster Made By AI Create Kanikka Kapur uncanny Resemblance With Kiara Advani
कनिका कपूर में दिखी कियारा आडवाणी की झलक - फोटो : इंस्टाग्राम@kanikkakapur

विस्तार

हाल ही में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किए गया। एक पोस्टर में करण देओल के साथ अभिनेत्री कनिका कपूर ने नजर आईं, जो कियारा आडवाणी जैसी दिखीं। दरअसल, यह गलती एआई से पोस्टर बनाने के चक्कर में हुई। इस बात पर फिल्म के मेकर्स को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया है। 

विज्ञापन

एआई से बने पोस्टर में बदला एक्ट्रेस का चेहरा 

सनी देओल की अगली फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज से ट्रोलिंग का शिकार हो गई। दरअसल, 30 जुलाई को इस फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर साझा किया, जिसमें करण देओल के साथ कनिका कपूर नजर आ रही हैं। लेकिन वह कनिका कम, कियारा आडवाणी ज्यादा दिख रही हैं। ऐसा एआई से पोस्टर बनवाने के चक्कर में हुआ।

विज्ञापन


यूजर्स पहले चौंक गए फिर किया ट्रोल 

इस पोस्टर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, ‘एक पल के लिए मुझे लगा कि क्रेडिट्स में कियारा का नाम क्यों नहीं है।’ वहीं एक और यूजर्स ने कमेंट किया, ‘उन्होंने कियारा का जिक्र करना क्यों छोड़ दिया?’  

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे एक फैन ने कमेंट किया, ‘यह एआई पोस्टर है, इसीलिए वह कियारा जैसी दिख रही हैं। हद है, यह इंडस्ट्री कितनी आलसी हो गई है, यह बहुत शर्मनाक है।’  



Batwara 1947 Poster Made By AI Create Kanikka Kapur uncanny Resemblance With Kiara Advani
फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में उम्दा कलाकारों की मिली झलक 
‘बंटवारा 1947’ में कई उम्दा कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म में शबाना आजामी दुर्गावती देवी का रोल कर रही हैं, यह फिल्म में एक अहम किरदार है। इस फिल्म का म्यूजिक ए. आर रहमान ने तैयार किया है। जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। 

क्या है ‘बंटवारा 1947’ फिल्म की कहानी? 
‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed