फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar Spotted Wearing Sunglasses At Shiva Temple Fans Troll Her

मंदिर में सनग्लासेस पहने दिखीं भूमि पेडनेकर, फैंस ने किया ट्रोल; बोले- भक्ति कर रही हैं या फोटोशूट

Fri, 31 Jul 2026 01:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Jul 2026 01:50 PM IST
सार

Bhumi Pednekkar Trolling: भूमि पेडनेकर ने गुरुवार को सावन का महीना शुरू होने पर शिव मंदिर में जाकर जल चढ़ाया, भगवान की उपासना की। इसके बाद सोशल मीडिया पर मंदिर में पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने अभिनेत्री की ट्रोलिंग शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Spotted Wearing Sunglasses At Shiva Temple Fans Troll Her
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumisatishpednekkar

विस्तार

इंस्टाग्राम पर गुरुवार को भूमि पेडनेकर ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। वह एक शिव मंदिर में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक टॉप, जींस पहनी है। गले में रुद्राक्ष की माला है। आंखों पर सनग्लासेस पहने हैं। इस लुक के साथ वह मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने भगवान शिव को जल चढ़ाया और पूजा की। लेकिन उनका पूजा करते हुए सनग्लासेस पहना कई फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री को फैंस ने खूब लताड़ा। 

विज्ञापन

भूमि ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था खास संदेश 
गुरुवार को भूमि ने इंस्टाग्राम तस्वीरें साझा करने के साथ भूमि ने एक संदेश भी लिखा था। वह लिखती हैं, ‘सावन की शुरुआत में मैं शालीनता के साथ जीवन जीने की हिम्मत पाने के लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं। हर हर महादेव।’ श्रद्धा में डूबीं भूमि पेडनेकर से लोगों को शिकातय नहीं थी, उनके लुक पर जरूर यूजर्स ने सवाल किए। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स ने सनग्लासेस पहनने पर किया ट्रोल

सोशल मीडिया यूजर्स ने जब भूमि पेडनेकर को मंदिर में सनग्लासेस पहने देखा ताे इस पर आपत्ति जताई। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘धूप का चश्मा उतार कर पूजा कर सकती थीं।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘बहन धूप का चश्मा तो उतार लेती।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मंदिर में भक्ति कर रही हैं या फोटोशूट।’ इसी तरह के कई कमेंट्स फैंस ने भूमि पेडनेकर के लिए लिखे। वहीं कुछ फैंस ने तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए ‘हर हर महादेव’ ही लिखा। 



Bhumi Pednekar Spotted Wearing Sunglasses At Shiva Temple Fans Troll Her
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर 
भूमि पेडनेकर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ का हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म में ऋषभ, शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed