{"_id":"6a6c61e60c8565804f06f8dd","slug":"saurav-das-counters-kangana-ranaut-remarks-says-i-am-27-years-old-asks-her-to-become-student-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उम्र को लेकर कंगना रनौत के दावों को सीजेपी के प्रवक्ता ने बताया गलत, कहा- मैं जीवन का विद्यार्थी हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उम्र को लेकर कंगना रनौत के दावों को सीजेपी के प्रवक्ता ने बताया गलत, कहा- मैं जीवन का विद्यार्थी हूं
Fri, 31 Jul 2026 02:20 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:20 PM IST
सार
Saurav Das On Kangana: सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने कंगना के दावों पर सफाई दी है। उन्होंने अपनी उम्र और अपने छात्र होने पर अपनी बात रखी है। जानिए उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा?
विज्ञापन
कंगना रनौत, सौरव दास
- फोटो : एक्स, एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद कंगना रनौत और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास के बीच जुबानी जंग जारी है। दास ने अपनी उम्र और अपने करियर के बारे में कंगना के हालिया दावों को गलत बताया है। कंगना की सोशल मीडिया टिप्पणियों का जवाब देते हुए दास ने कहा कि जिन जानकारियों के आधार पर उन्होंने ये बातें कहीं, वे गलत थीं।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
दोनों के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में दास की पहचान और करियर पर सवाल उठाए। कंगना ने कहा कि उन्होंने इंटरनेट पर दास के बारे में जानकारी देखी थी और दावा किया कि वह 28 साल के हैं, फिर भी खुद को स्टूडेंट बताते हैं।

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास
- फोटो : आईएएनएस
सौरव दास ने दी सफाई
कंगना की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव दास ने एएनआई से कहा 'गूगल भी कंगना रनौत को गलत जानकारी देता है। यह बताता है कि मैं 28 साल का हूं, लेकिन असल में मैं 27 साल का हूं। मैं स्टूडेंट भी नहीं हूं, जैसा कि गूगल कहता है। मैं असल में एक पत्रकार हूं और मैंने कभी एक्टिव स्टूडेंट होने का दावा नहीं किया है।'

Mukesh Khanna: 'देर होने से पहले इन कॉकरोच को बाहर फेंको’, प्रोटेस्ट में शामिल हुए जेन जी पर भड़के मुकेश खन्ना
कंगना रनौत
- फोटो : एक्स
जीवन के विद्यार्थी हैं सौरव
दास ने आगे कहा 'मैं जीवन का विद्यार्थी हूं। हर किसी को ऐसा ही होना चाहिए। इसी तरह हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। अगर आप जीवन के विद्यार्थी नहीं हैं और उम्र बढ़ने के साथ जीवन से कुछ नहीं सीखते, तो आपको समझदारी भी नहीं आएगी। कंगना को इससे सीखना चाहिए और जीवन का विद्यार्थी बनने की कोशिश करनी चाहिए।'

सौरव दास, कंगना रनौत
- फोटो : एक्स
क्या बोलीं कंगना?
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि दास की उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में सफल करियर के साथ दो नेशनल अवॉर्ड जीत लिए थे। उन्होंने कहा कि वह कई काम एक साथ संभालती हैं, जिनमें फिल्म निर्माण, एक्टिंग, प्रोड्यूसिंग, स्क्रीनराइटिंग और एंटरप्रेन्योरशिप शामिल हैं। कंगना ने दास पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी काम के नहीं हैं।
कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैंने इस स्टूडेंट के बारे में गूगल किया और पता चला कि वह 28 साल का है; मुझे समझ नहीं आता कि वह खुद को स्टूडेंट कैसे कह सकता है!'