फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Craze For Ramayana Is Not Only In India But Also In Pakistan Many Users Praised The Film

Ramayana: पाकिस्तान में भी ‘रामायण’ का क्रेज, ट्रेलर पर आए यूजर्स के रिएक्शन; बोले- 'VFX बहुत महंगा लग रहा है'

Fri, 31 Jul 2026 02:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 31 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

Ramayana Trailer Reaction: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब ट्रेलर को लेकर पाकिस्तान से भी रिसपॉन्स सामने आए हैं। जानिए वहां के लोगों का फिल्म को लेकर कैसा रिएक्शन है। 

विज्ञापन
The Craze For Ramayana Is Not Only In India But Also In Pakistan Many Users Praised The Film
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और तभी से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। सिर्फ भारत ही नहीं, पाकिस्तान के दर्शक भी इस ट्रेलर को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तानी दर्शकों का रिएक्शन
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर माविया उमर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर देखकर अपना रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘एक पाकिस्तानी दर्शक के तौर पर मैं कहूंगा कि ‘रामायण’ का ट्रेलर आ चुका है, लेकिन ये सोचने वाली बात है कि भारत और बॉलीवुड के पास इतना पैसा कहां से आ रहा है।

विज्ञापन


फिल्म का बजट करीब 1000 करोड़ बताया जा रहा है और ट्रेलर देखकर साफ लगता है कि इसे बहुत बड़े लेवल पर बनाया गया है। VFX बहुत महंगा लग रहा है, इसके लिए हॉलीवुड के लोगों को भी बुलाया गया है। ये भारतीय सिनेमा और हिंदू धर्म का इतिहास है, लेकिन एक पाकिस्तानी होते हुए भी मैं कह रहा हूं कि ट्रेलर देखकर मैं एक्साइटेड हो गया हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे यश और रणबीर कपूर की एंट्री सीन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भारतीय सिनेमा में इससे पहले इतनी बड़ी बजट की फिल्म बनी होगी। ट्रेलर देखकर ही समझ आता है कि कितनी शानदार कैमरा क्वालिटी और गहराई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर और यश में से एक्टिंग में कौन आगे निकलता है।’

हालांकि, कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट में उन्हें सुधारते हुए कहा कि फिल्म का बजट 1000 करोड़ नहीं बल्कि करीब 4000 करोड़ बताया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by maviya umer farooqui (@kaam_wali_baat)

कई यूजर्स ने की ट्रेलर की तारीफ 
एक और पाकिस्तानी यूट्यूबर हसनात खान ने भी ट्रेलर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘रावण का लुक बहुत ही जबरदस्त है। ट्रेलर कमाल का है। एनिमेशन, CGI और स्टंट्स सब बहुत अच्छे हैं। हर सीन देखकर ‘वाह’ निकल रहा है।’

वहीं, एक अन्य पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कहा, ‘रावण और रणबीर कपूर की एंट्री शानदार है। सीता की एंट्री बहुत खूबसूरत है, वो बहुत दिव्य लग रही हैं। ‘रामायण’ में हमें बहुत सी नई चीजें देखने को मिलेंगी। यश का लुक भी बहुत अच्छा है। ट्रेलर कमाल का है।’

कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'? 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। इसके पहले भाग का ट्रेलर बीते 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था पर इसे टाल दिया गया। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- मंदिर में सनग्लासेस पहने दिखीं भूमि पेडनेकर, फैंस ने किया ट्रोल; बोले- भक्ति कर रही हैं या फोटोशूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed