फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फातिमा ने खुद को क्यों बताया मुसीबत खड़ी करने वाली लड़की? 'तीन कौवे' के सेट से साझा की नई तस्वीरें

Fri, 31 Jul 2026 03:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 31 Jul 2026 03:13 PM IST
सार

Fatima Sana Shaikh Photos: फातिमा सना शेख जल्द ही एक्शन-थ्रिलर स्पाइ वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इस सीरीज के कलाकारों के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
fatima sana shaikh shares photos with Teen Kauwe Stars like Sidhant Gupta Bobby Deol
तीन कौवों की टीम के साथ फातिमा सना शेक - फोटो : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh
फातिमा सना शेख अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'तीन कौवे' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस सीरीज में काम कर रहे कलाकारों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने सभी साथियों को गैंगस्टर बुलाया है।
fatima sana shaikh shares photos with Teen Kauwe Stars like Sidhant Gupta Bobby Deol
तीन कौवों की टीम के साथ फातिमा सना शेक - फोटो : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh
फातिमा की पोस्ट में क्या है?
फातिमा सना शेख ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें सिद्धांत गुप्ता और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में फातिमा सबके साथ सेल्फी ले रही हैं। एक और तस्वीर में वह बॉबी देओल के साथ विक्ट्री साइन बनाते हुए पोज दे रही हैं। एक और तस्वीर में फातिमा सिद्धांत से बेबाकी से नजरें मिला रही हैं। 

उम्र को लेकर कंगना रनौत के दावों को सीजेपी के प्रवक्ता ने बताया गलत, कहा- मैं जीवन का विद्यार्थी हूं

fatima sana shaikh shares photos with Teen Kauwe Stars like Sidhant Gupta Bobby Deol
तीन कौवों की टीम के साथ फातिमा सना शेक - फोटो : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh
मजेदार है कैप्शन
तस्वीरें शेयर करते हुए फातिमा सना शेख ने लिखा 'गैंगस्टर। तीन कौवे गैंग। हम मजे में हैं। मैं सिर्फ एक लड़की हूं। सबसे अच्छी लड़की। मुसीबत खड़ी करने वाली। बॉबी देओल महान हैं। बात खत्म।'
विज्ञापन
विज्ञापन
fatima sana shaikh shares photos with Teen Kauwe Stars like Sidhant Gupta Bobby Deol
तीन कौवों की टीम के साथ फातिमा सना शेक - फोटो : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh
सीरीज की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि 'तीन कौवे' अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली अपकमिंग सीरीज है। इसमें सिद्धांत गुप्ता, बॉबी देओल और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें पावेल गुलाटी, रोनित रॉय, ईशा तलवार, चांदनी बैंज और फैसल मलिक भी हैं। इसका निर्देशन प्रियंका घोष कर रही हैं।
विज्ञापन
fatima sana shaikh shares photos with Teen Kauwe Stars like Sidhant Gupta Bobby Deol
तीन कौवों की टीम के साथ फातिमा सना शेक - फोटो : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh
क्या है सीरीज की कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'तीन कौवों' की कहानी एक ऐसे पूर्व सीक्रेट एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सात साल से मृत मान लिया गया था। मगर गद्दार करार दिए जाने के बाद वह अपना नाम साफ करने के लिए वापस लौटता है। यह सीरीज इस साल के आखिर में रिलीज हो सकती है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed