फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: किन आरोपों से घिरीं मृणाल ठाकुर? मुश्किल में फंसा गजराज का परिवार; देखें ये फिल्में और सीरीज

Thu, 01 Oct 2026 07:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 01 Oct 2026 07:00 PM IST
सार

OTT Release This Friday: अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है। महीने का शुरुआती वीकएंड बहुत खास होने वाला है। इस शुक्रवार को मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म रिलीज हो रही है। वहीं गजराज राव की अदाकारी से सजी सीरीज भी दस्तक देने वाली है।
 

विज्ञापन
dupahiya season 2 to pooja meri jaan and oh my dog will release on this Friday on ott
ओटीटी दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
इस शुक्रवार को ओटीटी पर कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। मृणाल ठाकुर अपकमिंग फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाने वाली हैं, जिस पर कई तरह के इल्जाम लगते हैं। वहीं गजराज राव एक ऐसी सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ एक नई मुसीबत में फंस जाते हैं। जानिए इस वीकएंड ओटीटी पर और क्या खास है? 
dupahiya season 2 to pooja meri jaan and oh my dog will release on this Friday on ott
पूजा मेरी जान - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा मेरी जान 
मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी, चैतन्य व्यास और विजय राज जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'पूजा मेरी जान' में एकतरफा प्यार, जुनून और अस्वीकृति की कहानी दिखाई गई है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिस पर कई तरह के इल्जाम लगते हैं। यह फिल्म दो अक्तूबर को जी5 पर रिलीज होगी।
 
dupahiya season 2 to pooja meri jaan and oh my dog will release on this Friday on ott
'दुपहिया सीजन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
दुपहिया 2
वेब सीरीज 'दुपहिया' सीजन 2 में झा परिवार और पूरा गांव नई समस्याओं से घिरा है। सोनम नायर की निर्देशन में बनी इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे कलाकार हैं। यह सीरीज एक अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

चिरंजीवी: क्या ओटीटी पर डेब्यू करेंगे साउथ के मेगास्टार? इस शो में आ सकते हैं नजर; बेटी कर रही तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
dupahiya season 2 to pooja meri jaan and oh my dog will release on this Friday on ott
फिल्म 'ओह माय डॉग' - फोटो : इंस्टाग्राम@ raiamitbabulal
ओह माय डॉग
पंकज त्रिपाठी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओह माय डॉग' इस साल 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं कर पाई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। कुत्ते पर बनी यह फिल्म एक अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
dupahiya season 2 to pooja meri jaan and oh my dog will release on this Friday on ott
लव - फोटो : सोशल मीडिया
#लव
बालाजी मोहन निर्देशित यह सीरीज सौंदर्या रजनीकांत ने प्रोड्यूस की है। इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास लीड रोल में हैं। इस सीरीज की कहानी डेटिंग एप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित है। यह सीरीज 02 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed