फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release This Week: ‘मां इंटी बंगारम’ से लेकर ‘रक्तांचल 3’ तक, ओटीटी पर रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में-सीरीज

Thu, 16 Jul 2026 07:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 16 Jul 2026 07:00 AM IST
सार

OTT Releases This Week: आप फैमिली, फ्रेंड्स के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बना रहे हैं तो इसे खास बनाने के लिए कुछ फिल्म और सीरीज भी साथ में देख सकते हैं। इस हफ्ते एक्शन, थ्रिलर, रोमांस से भरी कई सीरीज और फिल्में आपको ओटीटी पर देखने को मिल जाएंगी।  

विज्ञापन
Maa Inti Bangaram Movie To Raktanchal Season 3 And The East Palace Movies And Series Release On OTT This week
ओटीटी पर रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड का प्लान आपने अभी से बनाना शुरू कर दिया होगा, परिवार या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम गुजारेंगे। दोस्तों के साथ गपशप करेंगे। इन पलों को आप और भी खास बना सकते हैं, घर बैठे ओटीटी पर कई धमाकेदार सीरीज और फिल्में इस हफ्ते अपने करीबियों के साथ देख सकते हैं। यहां देखिए, ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट। 

 

Maa Inti Bangaram Movie To Raktanchal Season 3 And The East Palace Movies And Series Release On OTT This week
फिल्म 'तीसरी बेगम' में मुग्धा गोडसे - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तीसरी बेगम
फिल्म ‘तीसरी बेगम’ एक सामाजिक मुद्दे पर बात करती है। इस फिल्म को दर्शक वेब्स ओटीटी पर मुफ्त में देख सकते हैं। यह फिल्म 18 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगी। निर्माता, लेखक एवं निर्देशक के सी बोकाड़िया ने यह फिल्म बनाई है। कायनात अरोड़ा, मुग्धा गोडसे, रचना श्याम इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। 

Maa Inti Bangaram Movie To Raktanchal Season 3 And The East Palace Movies And Series Release On OTT This week
'रक्तांचल' सीजन 3 की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रक्तांचल सीजन 3
सीरीज 'रक्तांचल सीजन 3' भी इस हफ्ते ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। यह अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। रितम श्रीवास्तव निर्देशित यह सीरीज 16 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगी। दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में इस सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं। इसकी कहानी सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है। यह सीरीज पूर्वांचल के माफिया की असल कहानी पर बनी है। इसमें क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और करण पटेल जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Inti Bangaram Movie To Raktanchal Season 3 And The East Palace Movies And Series Release On OTT This week
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

मां इंटी बंगारम 
मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। लेकिन परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत सामने आने लगता है, तो उसे उन्हीं लोगों की मदद करनी पड़ती है जो उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते हैं। फिल्म में लीड रोल में सामंथा हैं। यह फिल्म जीयो हॉटस्टार पर 17 जुलाई से स्ट्रीम हाेगी। 

विज्ञापन
Maa Inti Bangaram Movie To Raktanchal Season 3 And The East Palace Movies And Series Release On OTT This week
सीरीज 'द हॉक' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

द हॉक 
‘द हॉक’ एक स्पोर्ट्स कॉमेडी सीरीज है। इसमें हॉकिन्स नाम का एक गोल्फ लीजेंड है, जो अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद एक बड़ी चैंपियनशिप में आखिरी बार हिस्सा लेना चाहता है। उसकी वापसी से आस-पास के सभी लोग परेशान हो जाते हैं, जिसमें बेटा लांस भी शामिल है। वह गोल्फ का नया सुपरस्टार है। इस सीरीज में विल फेरेल और जिमी टैट्रो जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं। सीरीज नेटफ्लिक्स पर 16 जुलाई को स्ट्रीम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed