फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: Update On Salman Khan Hosted Reality Show Bigg Boss Season 20 Contestants list

Bigg Boss 20: किस महीने से शुरू होगा 'बिग बॉस 20'? प्रतिभागियों को लेकर आया ये अपडेट

Fri, 17 Jul 2026 01:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

Salman Khan Show Bigg Boss 20: चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। इसे लेकर अपडेट आया है। जानिए कब से शुरू हो सकता है यह शो?

विज्ञापन
Bigg Boss 20: Update On Salman Khan Hosted Reality Show Bigg Boss Season 20 Contestants list
बिग बॉस 18 के मंच पर सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़ाई-झगड़े, विवादों और इमोशंस से भरपूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' की लोकप्रियता दर्शकों के बीच अलग ही है। इसके अब तक 19 सीजन आ चुके हैं। अब दर्शकों को 'बिग बॉस 20' का इंतजार है। एक बार फिर सलमान खान बतौर होस्ट शो की कमान संभालते दिखेंगे। बिग बॉस को लेकर नया अपडेट आया है।

विज्ञापन

कब तक शुरू हो सकता है शो?
बेसब्री से 'बिग बॉस 20' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए नया अपडेट आया है। अक्तूबर में यह शो दस्तक दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस 20' को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेकर्स शो को अक्तूबर 2026 के आखिर तक प्रसारित करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, फिलहाल शो कब शुरू होगा, इसे लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है। न ही कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाईजान ही संभालेंगे होस्ट के रूप में कमान
ओटीटी पर प्रसारित हो रहे कई रियलिटी शोज की लोकप्रियता और चर्चाओं के बीच अब दर्शकों की नजर टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो यानी बिग बॉस सीजन 20 पर है। इस बार कौन-से प्रतिभागी शो का हिस्सा बनेंगे, इसे लेकर भी अटकलें चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी होस्ट के रूप में दर्शक सलमान खान को देखेंगे। 

विज्ञापन

इन प्रतिभागियों के नाम की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बिग बॉस 20 अक्तूबर के आखिर तक प्रसारित होना शुरू हो सकता है। अगर किसी वजह से देर हुई तो नवंबर के पहले सप्ताह में यह शो ऑन एयर हो सकता है। हालांकि, चैनल या निर्माताओं या अन्य किसी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। शो के प्रतिभागियों के नाम की भी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में जिन सेलेब्स का नाम चल रहा है, उनमें सैंटी शर्मा, फसल शेख, अंजलि अरोड़ा, रिद्धिमा गुप्ता, जन्नत जुबैर, अरबाज पटेल, भाव्या सिंह, भागीरथ भट्ट, रूरु ठाकुर, उर्फी जावेद, आवेज दरबार, तुषार करवार आदि नाम शामिल हैं। हालांकि देखना होगा कि मेकर्स की तरफ  से जारी प्रतिभागियों की आधिकारिक सूची में कौन जगह बना पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed