'तुम्हारे बम फ्लैट हैं', समीरा रेड्डी ने साझा किया बॉडी शेमिंग का दर्द; कहा- पूरे शरीर पर करना पड़ता था मेकअप
Sameera Reddy: समीरा रेड्डी ने इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अपने स्किन कलर के चलते भेदभाव का सामना करना पड़ा। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ बताया…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समीरा रेड्डी 14 साल दूर रहने के बाद इस साल की शुरुआत में हिंदी सिनेमा में लौटीं। उन्होंने अभिजीत मोहन वारंग की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आखिरी सवाल' में संजय दत्त के साथ काम किया। दोनों ने इससे पहले 24 साल पहले 2002 में आई समीरा रेड्डी की पहली फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' में साथ काम किया था। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उस समय उन्हें अपनी स्किन के रंग की वजह से भेदभाव का सामना करना पड़ा था।
पहली फिल्म में मुझे दो-तीन शेड गोरा दिखाया गया
हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में समीरा ने बताया कि मेरी पहली फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' में मुझे दो-तीन शेड गोरा दिखाया गया था। मैं लगभग ग्रे दिख रही थी। मुझे अपने चेहरे के रंग को शरीर के रंग से मिलाने के लिए पूरे शरीर पर मेकअप करना पड़ता था।
क्या आप जानते हैं कि कितनी महिलाओं को अपने ही परिवारों में ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं? उनके अपने माता-पिता और ससुराल वाले कहते हैं, 'तुम सांवली हो या मोटी हो।' ये क्या बकवास है। सुंदरता की परिभाषा किसने तय की है?
खुद को पहचानने में 20 साल लग गए
एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी इनसिक्योरिटीज को स्वीकार करने में दो दशक से ज्यादा का समय लगा। उन्होंने कहा कि मुझे क्या दिखाना है, मैं क्या बेच रही हू और मैं कौन हूं? इस उलझन से मैं 40 की उम्र में ही बाहर निकल पाई।
मुझे 20 साल लग गए क्योंकि इतने साल तक मैं सिर्फ पैडेड ब्रा, बम पैड और कलर्ड लेंस पहनती रही। बचपन से ही मैं थोड़ी 'भरी-पूरी' थी। जब मैंने वजन कम किया, तो मुझसे कहा गया, 'तुम्हारे बम फ्लैट हैं।'
आज मैं इस बात पर हंस सकती हूं। 30 की उम्र तक मैं अपनी पहचान को लेकर जूझती रही कि मैं उतनी गोरी नहीं हूं, मेरी आंखें हल्की रंग की नहीं हैं और मैं बहुत लंबी भी नहीं हूं। मैं झुककर चलती थी क्योंकि मेरा हीरो लंबा नहीं था।
लेकिन अब मैं सोचती हूं 'यह मेरी समस्या नहीं है, भाई। हील्स तो तुम पहनो।' उस समय यह एक बड़ी समस्या थी। तो आप क्या करते हैं? आप लड़की को बुरा महसूस कराते हैं।
समीरा रेड्डी ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में महिला असिस्टेंट डायरेक्टर भी उनके शरीर को लेकर मजाक उड़ाती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि ड्रेस डिजाइनर भी शुरू से ही मुझसे कहते थे कि मुझे इसके बारे में कुछ करना चाहिए।
इसलिए मेरे सभी कपड़ों में पैड वाली इन-बिल्ट ब्रा होती थीं। मैं आपको बता दूं कि मेरे पास पैड्स का सबसे अच्छा कलेक्शन है। मुझसे कई बार कहा गया, 'समीरा, हम पैड्स के साथ कितना कुछ कर सकते हैं? बस इसके बारे में कुछ करो। आखिर इसमें क्या लगेगा?'