फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor tells Pamala Serena I am ready for marriage on lock upp season 2 show

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पामेला सेरेना से कही दिल की बात, बोले- 'मैं शादी के लिए तैयार हूं'

Fri, 17 Jul 2026 02:09 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 17 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

Arjun Kapoor Marriage: अर्जुन कपूर हाल ही में 'लॉक अप: सच या सजा' के सेट पर आए। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट पामेला सेरेना से मजाक में अपनी शादी की बात कही, जिसे सुनकर वहां पर मौजूद सभी को हैरान रह गए।
 

विज्ञापन
Arjun Kapoor tells Pamala Serena I am ready for marriage on lock upp season 2 show
अर्जुन कपूर और पामेला सेरेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में मेहमान बनकर पहुंचे। शो के दौरान अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर शो की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना शर्मा से लाल हो गईं। दरअसल, अर्जुन ने मजाक-मजाक में कहा कि वह शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

विज्ञापन

शो में क्या-क्या हुआ?
अर्जुन कपूर ने बताया कि वह शो में पामेला के 'कलेश कॉर्नर' सेगमेंट को बहुत पसंद करते हैं और इसके फैन हैं। बातचीत के दौरान अर्जुन ने पामेला से मजाक में कहा, 'मैं अभी भी जवान हूं और शादी के लिए तैयार हूं।' यह सुनते ही पामेला हैरान रह गईं और शरमा गईं।

अर्जुन ने शो की दूसरी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला की तरफ इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'हमारी पसंद एक जैसी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'लॉक अप' सीजन 2 के बारे में
इस बार इस रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, सुनीता आहूजा, राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, धीरज धूपर और वरुण यादव  जैसे जाने-माने चेहरे नजर आ रहे हैं।

इस दूसरे सीजन में कुल 14 कंटेस्टेंट्स हैं, जो 6 हफ्तों तक लॉक-अप में रहेंगे। यहां रहने, खाने और सुविधाओं के लिए उन्हें टास्क जीतकर पैसे कमाने होते हैं। इस शो का पहला सीजन साल 2022 में आया था। पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। उसमें करण कुंद्रा जेलर बने थे और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी उस सीजन के विजेता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed