फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Co Star Sana Saeed Reveals Her Struggle With Bulimia Since Childhood Shares Video

‘मैंने लंबे समय तक अकेले झेला’, बुलिमिया से जूझ रहीं थीं शाहरुख खान की ये को-स्टार, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

Fri, 17 Jul 2026 02:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 17 Jul 2026 02:42 PM IST
सार

फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहुरुख खान की बेटी अंजली को तो आप जानते ही होंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ के काफी मुश्किल समय के बारे में बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ साझा किया। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Co Star Sana Saeed Reveals Her Struggle With Bulimia Since Childhood Shares Video
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में नजर आ चुकीं सना सईद ने हाल ही में अपनी जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। सना ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया भट्ट के साथ भी नजर आई थीं।

विज्ञापन

सना सईद ने शेयर किया अपना अनुभव
सना सईद ने बताया कि वह बचपन से ही खाने से जुड़ी एक बीमारी बुलिमिया से जूझ रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खाने को लेकर अपनी चिंता (फूड एंग्जायटी) और उससे जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ‘द बुलिमिया हेल्प मेथड’ नाम की किताब पढ़ने से उन्हें इस समस्या को समझने और उससे बाहर आने में मदद मिली।

विज्ञापन

वीडियो में सना ने कहा, ‘मैं हमेशा छिपकर खाना नहीं चाहती थी या इस डर में नहीं रहना चाहती थी कि कोई मेरे कमरे में आ जाएगा और सोचेगा कि मैं बहुत ज्यादा खा रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे याद है जब मैंने यह किताब पढ़नी शुरू की, तब मुझे समझ आया कि असली प्रोब्लम क्या है। आप इतने डरे होते हैं कि सच का सामना नहीं करना चाहते। कई साल तक आप इसके साथ जीते हैं और आपको लगता है कि आपके अंदर कुछ बहुत गलत है।’

Shahrukh Khan Co Star Sana Saeed Reveals Her Struggle With Bulimia Since Childhood Shares Video
सना सईद - फोटो : सोशल मीडिया

कई साल तक नहीं पता था कि मुझे यह बीमारी है
सना ने बताया कि सबसे मुश्किल चीज यह मानना था कि उन्हें खाने से जुड़ी बीमारी है। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद से कहती थी कि ठीक है, कोई ईटिंग डिसऑर्डर है, लेकिन यह वो नहीं है। क्योंकि मेरे लिए यह मानना बहुत मुश्किल था कि मुझे बुलिमिया है। बचपन में मैंने इसके बारे में कभी सुना ही नहीं था। काश मैंने पहले इसके बारे में सुना होता, तो मैं सीधे अपनी प्रोब्लम को समझ पाती।’

इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में सना ने लिखा, ‘मुझे कई साल तक यह नहीं पता था कि मुझे ईटिंग डिसऑर्डर है। ऐसा नहीं था कि मैं तकलीफ में नहीं थी, लेकिन मैंने कभी इन शब्दों के बारे में सुना ही नहीं था। बचपन में कोई इस बारे में बात नहीं करता था।

मेरे पास अपनी परेशानी को समझने के लिए शब्द ही नहीं थे, इसलिए मैंने इसे लंबे समय तक अकेले और चुपचाप झेला। जब मैंने पहली बार बुलिमिया के बारे में पढ़ा, तब मुझे समझ आया कि मेरे साथ क्या हो रहा है। लेकिन तब भी इसे स्वीकार करने में मुझे कई साल लग गए।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

अब पूरी तरह ठीक हैं सना
सना ने बताया कि अब वह पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘अब मैं पूरी तरह ठीक हूं और मैंने कभी खुद को इतना अच्छा महसूस नहीं किया। अगर आप भी किसी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें या अपने आसपास मदद तलाशें। आप सही मदद पाने के हकदार हैं।’

ये भी पढ़ें- ‘रणवीर ने मुझसे मांगी माफी’, अंजलि आनंद ने की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के को-एक्टर की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed