फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani Mukerji got annoyed with paparazzi strictly avoids having her daughter photos clicked See Viral Video

Viral Video: पैपराजी पर नाराज हुईं रानी मुखर्जी, कैमरा किया चेक; बोलीं- 'बेटी की तस्वीरें मत...'

Fri, 17 Jul 2026 03:40 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 17 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

Rani Mukerji: आज 17 जुलाई को रानी मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में रानी पैपराजी को फटकार लगाती नजर आ रही हैं। जानिए क्या है वजह?

विज्ञापन
Rani Mukerji got annoyed with paparazzi strictly avoids having her daughter photos clicked See Viral Video
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने रानी की जमकर तस्वीरें क्लिक कीं। लेकिन जैसे ही पैपराजी रानी की बेटी आदिरा की तस्वीरें क्लिक करने लगे, तो उन्हें तुरंत गुस्सा आ गया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो 
रानी मुखर्जी आज मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रानी को एयरपोर्ट पर लेने उनकी बेटी आदिरा आई थीं। हालांकि, रानी के साथ उनकी बेटी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है। लेकिन जैसे ही पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे तो रानी ने उन्हें टोकते हए कहा, 'बेटी की तस्वीर तो नहीं ली है ना।' इसके बाद रानी ने खुद पैपराजी का कैमरा चेक किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


विज्ञापन
विज्ञापन

Rani Mukerji got annoyed with paparazzi strictly avoids having her daughter photos clicked See Viral Video
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी की शादी और आदिरा का जन्म
रानी मुखर्जी और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की बेटी का नाम आदिरा चोपड़ा है। रानी मुखर्जी ने डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से अप्रैल 2014 में शादी की थी। दोनों ने इटली में प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे का हाथ थामा था। इस शादी में कपल के करीबी और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। 2015 में उनकी बेटी आदिरा का जन्म हुआ था। 
 
विज्ञापन

'मर्दानी 3' में नजर आई थीं रानी
रानी मुखर्जी को आखिरी बार फिल्म 'मर्दानी 3' में देखा गया था। यह फिल्म इस साल 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 'मर्दानी 3' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने निडर पुलिस अधिकारी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के रूप में वापसी की है। यह फिल्म बाल तस्करी और भीख मांगने वाले माफिया के खिलाफ उनकी लड़ाई पर केंद्रित है।


यह भी पढ़ें: Kajol: कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचीं काजोल, लिया मां काली का आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed